Free LPG Gas Delhi: रेखा सरकार की बड़ी सौगात! इन परिवारों को होली पर मिलेगा फ्री LPG गैस, कैसे लें इसका लाभ?
Free LPG Gas Delhi: दिल्ली की रेखा सरकार ने राजधानी के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में एक फैसला लेते हुए होली के अवसर पर गरीब परिवारों को एक मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर देने की योजना को हरी झंडी दे दी गई है।
यह कदम दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए प्रमुख वादों में से एक था, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है। आइए जानते हैं सरकार के इस स्किम का कौन और कैसे लाभ ले सकता है...

Delhi Government LPG scheme: चुनावी वादे पर लगी मुहर, ₹300 करोड़ आवंटित
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने 'संकल्प पत्र' में वादा किया था कि सत्ता में आने पर गरीब परिवारों को साल में दो बार होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पद संभालने के बाद इस वादे को अपनी प्राथमिकताओं में रखा। 21 जनवरी को कैबिनेट ने इस योजना के पहले चरण के लिए 300 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
Free Gas Cylinder Holi: किसे मिलेगा लाभ?
अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जो:
- दिल्ली के स्थायी निवासी हैं।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की श्रेणी में आते हैं।
- जिनके पास वैध राशन कार्ड है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड धारकों को ही इस योजना का प्राथमिक लाभार्थी माना गया है। इससे दिल्ली के लाखों परिवारों को महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिलेगी।
LPG Cylinder Free Scheme का पैसा सीधा खाते में आएगा, कैसे काम करेगी योजना?
योजना की सबसे खास बात यह है कि लाभार्थियों को घर पर भौतिक रूप से सिलेंडर नहीं दिया जाएगा। इसके बजाय, सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का रास्ता अपनाएगी। लाभार्थी को अपने नियमित गैस वितरक से सामान्य रूप से सिलेंडर खरीदना होगा। एक एलपीजी सिलेंडर की जो भी मौजूदा बाजार कीमत होगी, उतनी राशि लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे जमा कर दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि डीबीटी के जरिए बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और सहायता सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचेगी। पैसा होली के त्यौहार से पहले खातों में पहुंचने की उम्मीद है।
₹500 में सिलेंडर वाले वादे पर क्या है स्थिति?
घोषणापत्र में यह भी वादा किया गया था कि गरीब परिवारों को ₹500 की रियायती दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, वर्तमान कैबिनेट बैठक में केवल 'मुफ्त सिलेंडर' (होली के लिए) को मंजूरी मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, ₹500 वाले सब्सिडी मॉडल पर अभी नीतिगत विचार-विमर्श चल रहा है और इस पर फैसला आने वाले समय में लिया जाएगा।
दिल्ली में इस घोषणा के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष इसे 'गारंटी' पूरा करना बता रहा है, वहीं यह कदम आगामी त्यौहार के सीजन में आम जनता के लिए एक बड़ी आर्थिक राहत बनकर आया है।












Click it and Unblock the Notifications