Delhi News: क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद अब भी खाली है, जानिए आतिशी के सीएम पद संभालने के बाद रिएक्शन
Delhi News: दिल्ली में आतिशी ने मुख्यमंत्री पद संभाल लिया है। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद आतिशी ने कहा कि आज मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली है। आज मेरे मन में वो ही व्यथा है। जो भरत के मन में थी जब उनके बड़े भाई भगवान श्रीराम 14 साल के वनवास पर गए थे। भरत को अयोध्या का शासन संभालना पड़ा था। जैसे भरत ने 14 साल भगवान श्री राम की खड़ाऊ रख कर अयोध्या का शासन संभाला। वैसे ही मैं 4 महीने दिल्ली की सरकार चलाऊंगी।
दिल्ली की सीएम आतिशी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। आतिशी ने यह बयान सोशल मीडिया X पर भी पोस्ट किया है। पोस्ट में आतिशी की कुर्सी के पास एक और खाली कुर्सी रखी गई है। इस कुर्सी को लेकर अब दिल्ली की सियासत गरमा गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद अब भी खाली है।

दिल्ली भाजपा ने आतिशी के इस फैसले को चमचागिरी करार दिया है। दिल्ली बीजेपी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी इस हरकत से आतिश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की गरिमा के साथ ही दिल्ली की जनता की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है। यह कोई आदर्श पालन नहीं है। सीधी स्पष्ट भाषा में चमचागिरी है। अरविंद केजरीवाल जवाब दें कि क्या वह इस तरह के रिमोट कंट्रोल से दिल्ली सरकार चलाएंगे।
आतिशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह कि प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री को लेकर कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वैशाली पोद्दार नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने सीएम आतिशी के पद संभालने का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बधाई दिल्ली ! दिल्ली का मजाक बनाने के बाद अब सीएम की कुर्सी का भी मजाक बना दिया।
एक अन्य यूजर ने आतिशी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि केजरीवाल ने तो राम मंदिर का विरोध किया था। कहा था नानी कहती है मेरे भगवान किसी का घर (बाबरी) तोड़कर नही आ सकते।
वहीं सुमित जोशी नाम के यूजर ने लिखा कि क्यों ये सब ड्रामेबाजी की जा रही है। देश और राज्य विकास से चलता है। ड्रामेबाजी से नहीं। राम राज्य में 21 साल के बच्चे को शराब नहीं पिलाई जाती थी। दिल्ली में हम नर्क में रह रहे हैं और 1990 के बाद ये नर्क 2020 के बाद और भी ज्यादा महसूस हुआ है। आपकी सत्ता की लालसा ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। अब बस आप सत्ता छोड़ो जल्दी से और वनवास की तरफ प्रस्थान करो।
एक अन्य यूजर लिखते हैं कि ये नोटंकी आखिरी है। दिल्ली की जनता ने ड्रामे बाज शराब माफिया को भगाने का मन बना लिया है। नीरज कुमार दुबे ने लिखा कि नौटंकी बंद करके दिल्ली की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कीजिए मुख्यमंत्री जी। रामलीला की पटकथा को पढ़ने की बजाय असुविधाओं को झेल रही जनता को राहत दिलाने का काम करिए।
आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की जगह आतिशी को नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। दिल्ली में 6 महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने आज मुख्यमंत्री पद भार ग्रहण किया है।












Click it and Unblock the Notifications