आज शाम को पता चलेगा दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री कौन? इन दो नेताओं को CM चुनने के लिए बनाया पर्यवेक्षक

Delhi New CM: दिल्ली चुनाव में शानदार जीत के बाद बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने मुख्यमंत्री का नाम घोषित करने जा रही है। 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्‍ली में 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही भाजपा की बुधवार की शाम 48 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जिसको दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनाया जाएगा।

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया के लिए बुधवार की शाम हो रही इस बैठक का बेसब्री से इसी लिए लोगों को बेसब्री से इंतजार है। भाजपा के शासन में दिल्ली के लिए नेतृत्व की दिशा तय करेगी। सीएम चुनने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को इस महत्वपूर्ण विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Delhi New CM

शपथ ग्रहण समारोह की हो रही तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं, जहां यह कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। 20 फरवरी को होने वाले इस समारोह में नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने स्थल का निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि इस भव्य समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पीएम मोदी समेत ये दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और नए मुख्यमंत्री सहित विशिष्ट अतिथियों के बैठने के लिए तीन मंच बनाए गए हैं। इसके अलावा, धार्मिक नेताओं, सांसदों और विधायकों के लिए अलग-अलग मंचों पर बैठने की व्यवस्था की गई है, जो समारोह की भव्यता और अपेक्षित उच्च-प्रोफ़ाइल उपस्थितियों को दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+