Change of Guard: राष्ट्रपति भवन में हर शनिवार दिखता है सैन्य शौर्य का अद्भुत नजारा, कैसे बुक करें टिकट?
Rashtrapati Bhavan Change of Guard: राष्ट्रपति भवन का खूबसूरत अमृत उद्यान (पूर्व में मुगल गार्डन) 3 फरवरी 2026 से जनता के लिए खुल चुका है। यहां खिले रंग-बिरंगे फूलों की छटा निश्चित रूप से दिल्ली के सबसे मनमोहक अनुभवों में से एक है। लेकिन, क्या आपको पता है कि राष्ट्रपति भवन की असली भव्यता और सैन्य अनुशासन का सबसे दमदार नजारा उद्यान की सीमाओं के बाहर, उसके विशाल फोरकोर्ट में देखने को मिलता है?
हम बात कर रहे हैं 'चेंज ऑफ गार्ड' (Change of Guard) समारोह की...एक ऐसा आयोजन जो अमृत उद्यान की शांति और राष्ट्रपति भवन की भव्यता के बीच आपको भारत की सैन्य शक्ति और गौरवशाली परंपरा से रूबरू कराता है। हर शनिवार को होने वाला यह कार्यक्रम केवल एक ड्यूटी का हस्तांतरण नहीं, बल्कि एक जीवंत कला है।

शानदार सैन्य बैंड की धुनें, अपनी विशेष वर्दी में सजे घोड़ों पर सवार प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड्स और जवानों की बिजली जैसी फुर्तीली परेड इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बनाती है। फरवरी 2026 में, जब आप फूलों की खुशबू का आनंद लेने राष्ट्रपति भवन पहुंचें, तो इस ऐतिहासिक सैन्य प्रदर्शन का साक्षी बनना न भूलें। अमृत उद्यान की खूबसूरती और चेंज ऑफ गार्ड का अनुशासन मिलकर आपकी इस यात्रा को संपूर्ण और यादगार बना देगा।
ये भी पढ़ें: Amrit Udyan जाने के लिए कौन सा है नजदीकी मेट्रो स्टेशन? ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर टाइमिंग की जानकारी
Rashtrapati Bhavan Change of Guard Timing & Schedule: समारोह का समय और कार्यक्रम
सप्ताह में केवल एक बार होने वाला यह समारोह फिलहाल शीतकालीन समय के अनुसार संचालित हो रहा है:
दिन: प्रत्येक शनिवार।
समय: सुबह 08:30 बजे से 09:30 बजे तक।
प्रवेश नियम: सुरक्षा जांच के कारण, समारोह शुरू होने से कम से कम 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाते हैं। इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होती है और साथ में फोटो ID ले जाना जरूरी होता है।
विशेष नोट: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के चलते यह समारोह हर साल जनवरी के पूरे महीने स्थगित रहता है और फरवरी में दोबारा शुरू होता है।
टिकट बुकिंग और शुल्क (Rashtrapati Bhavan Change of Guard Ticket Booking Details)
राष्ट्रपति भवन में होने वाले चेंज ऑफ गार्ड समारोह में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, अब डिजिटल पास अनिवार्य है:
आधिकारिक वेबसाइट: बुकिंग केवल visit.rashtrapatibhavan.gov.in के माध्यम से की जा सकती है।
पंजीकरण शुल्क: वर्ष 2025 से प्रति व्यक्ति ₹50 का शुल्क लागू किया गया है।
छूट: 8 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।
जरूरी दस्तावेज: भारतीय नागरिकों के लिए वैध फोटो आईडी (आधार, वोटर आईडी आदि) और विदेशी नागरिकों के लिए उनका मूल पासपोर्ट अनिवार्य है।
ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया (Change of Guard Step-by-Step Booking)
राष्ट्रपति भवन में हर शनिवार को होने वाले चेंज ऑफ गार्ड समारोह के लिए बुकिंग प्रक्रिया यहां दी गई है। इन आसन स्टेप्स को फॉलो कर के आप अपनी बुकिंग कर सकते हैं-
- आधिकारिक पोर्टल पर जाकर "Plan Your Visit" टैब पर क्लिक करें।
- उपलब्ध विकल्पों में से "Change of Guard Ceremony" को चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करें।
- अपनी पसंद का शनिवार और उपलब्ध स्लॉट चुनें।
- सभी आगंतुकों का विवरण (नाम, आयु, आईडी प्रूफ) भरें।
- ₹50 प्रति व्यक्ति का भुगतान ऑनलाइन गेटवे के माध्यम से करें।
- बुकिंग के बाद प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक विजिटर पास को फोन में सेव कर लें या प्रिंट ले लें।
समारोह के मुख्य आकर्षण (Change of Guard Key Highlights)
यह समारोह कई हिस्सों में बंटा होता है जो सैन्य अनुशासन की पराकाष्ठा दिखाते हैं:
गार्ड का परिवर्तन: वर्तमान गार्ड बटालियन (जैसे 1/5 गोरखा राइफल्स) और नई बटालियन के बीच जिम्मेदारी का आदान-प्रदान।
प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड (PBG): ऊंचे कद के घोड़ों पर सवार सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट का शानदार मार्च-पास्ट।
मिलिट्री बैंड: सेना का ब्रास बैंड 'समान गार्ड' और 'सारे जहाँ से अच्छा' जैसी धुनों से माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर देता है।
आगंतुकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश (Change of Guard Important Guidelines for visitors)
प्रवेश द्वार: प्रवेश केवल गेट नंबर 38 (चर्च रोड, नॉर्थ एवेन्यू के पास) से होगा।
पहुंचने का समय: सुरक्षा जांच के लिए समारोह शुरू होने से कम से कम 40 मिनट पहले पहुंचें।
प्रतिबंधित वस्तुएं: कैमरा (DSLR), खाने-पीने का सामान, ब्रीफकेस, सिगरेट और बैग अंदर ले जाना मना है। मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति है।
अमृत उद्यान का लाभ: चूंकि अभी अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) का सीजन (फरवरी-मार्च 2026) चल रहा है, आप शनिवार को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही उद्यान घुमने की भी योजना बना सकते हैं। बता दें, 7 जनवरी को चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित नहीं हो रहा है। अमृत उद्यान चेंज ऑफ गार्ड समारोह के बाद खुलता है।
ये भी पढ़ें: Rashtrapati Bhavan Udyan: राष्ट्रपति भवन का उद्यान 3 फरवरी से फ्री में देखें, एंट्री से टाइमिंग तक पूरी गाइड
-
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Delhi Free LPG Cylinder: दिल्ली में फ्री गैस सिलेंडर, कब-कब मिलेगा? ₹260 करोड़ बजट का बड़ा ऐलान, जानिए डिटेल -
Delhi Budget 2026: छात्रों को लैपटॉप, साइकिल फ्री, 24 घंटे बिजली-पानी, दिल्ली सरकार के बजट के 10 बड़े ऐलान -
Delhi Budget 2026: खीर से शुरू हुआ बजट सत्र! CM रेखा गुप्ता का अनोखा अंदाज, क्या है इस परंपरा का मतलब -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications