Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Amrit Udyan जाने के लिए कौन सा है नजदीकी मेट्रो स्टेशन? ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर टाइमिंग की जानकारी

Amrit Udyan Nearest Metro-Ticket Booking: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति भवन स्थित ऐतिहासिक 'अमृत उद्यान' (पूर्व में मुगल गार्डन) के 'विंटर एनुअल्स एडिशन' का भव्य उद्घाटन किया। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि हजारों प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों से सजा यह उद्यान अब 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

इस साल ट्यूलिप्स, गुलाबों की दुर्लभ किस्मों और 'बबलिंग ब्रुक' जैसे विशेष आकर्षणों के साथ यह उद्यान पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है। सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से इस बार प्रवेश प्रक्रिया में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यदि आप भी सर्दियों की इस धूप में राष्ट्रपति भवन के इस शाही बगीचे की सैर करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन बुकिंग से लेकर मुफ्त शटल बस तक की हर बारीक जानकारी आपके लिए जरूरी है।

Amrit Udyan Nearest Metro

Amrit Adhyan: किस-किस दिन बंद रहेगा अमृत उद्यान, क्या है टाइमिंग?

अमृत उद्यान सप्ताह में छह दिन पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। अपनी यात्रा प्लान करने से पहले इन तारीखों को नोट कर लें-

अवकाश: हर सोमवार को रखरखाव के लिए उद्यान बंद रहेगा। इसके अलावा, 4 मार्च (होली) को भी उद्यान बंद रहेगा।

समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक।

अंतिम प्रवेश: शाम 5:00 बजे तक ही एंट्री मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Weather In Delhi NCR: दिल्ली वालों के पड़ोस में मंडराया खतरा! आज से मौसम दिखाने वाला है अपना सबसे डरावना रूप

Amrit Udyan Ticket Booking: टिकट बुकिंग, सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा प्रवेश

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है, लेकिन इस बार व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए टिकट खिड़की पर भीड़ नहीं होगी।

वेबसाइट: बुकिंग केवल visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर होगी।

स्लॉट: जिस दिन आप जाना चाहते हैं, उसके पिछले दिन सुबह 10 बजे तक स्लॉट बुक करना अनिवार्य है। मौके पर (On-spot) टिकट की कोई व्यवस्था नहीं है।

Amrit Udyan Nearest Metro: अमृत उद्यान कैसे पहुंचें?

अमृत उद्यान पहुंचने के लिए आप बस, मेट्रो जैसी लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी खुद के वाहन से भी राष्ट्रपति भवन पहुंच सकते हैं। गेट नंबर 35 से अमृत उद्यान में एंट्री मिलेगी...

प्रवेश द्वार: सभी आगंतुकों के लिए गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू की ओर) से एंट्री और एग्जिट होगी।

मेट्रो स्टेशन: सबसे नजदीकी स्टेशन केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) है।

मुफ्त शटल बस: पर्यटकों के लिए मेट्रो गेट नंबर 4 से राष्ट्रपति भवन गेट नंबर 35 तक मुफ्त बस सेवा उपलब्ध है। यह सेवा सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक हर 30 मिनट में मिलेगी (मेट्रो से आखिरी बस शाम 4 बजे)।

Amrit Udyan Special Day: विशेष वर्गों के लिए आरक्षित दिन

विविधता और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए कुछ दिन विशेष वर्गों के लिए तय किए गए हैं:

  • 3 मार्च: रक्षा कर्मियों और सुरक्षा बलों के लिए।
  • 5 मार्च: वरिष्ठ नागरिकों के लिए।
  • 10 मार्च: महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए।
  • 13 मार्च: दिव्यांगजनों के लिए।

अमृत उद्यान के मुख्य आकर्षण और सुविधाएं

इस बार उद्यान में घूमने के लिए बाल वाटिका, बोंसाई गार्डन, प्लुमेरिया गार्डन, बैनियन गार्डन और सेंट्रल लॉन जैसे हिस्से तैयार किए गए हैं। बबलिंग ब्रुक (झरने वाली जलधारा) इस साल का मुख्य आकर्षण है। विजिटर्स की सुविधा के लिए पीने का पानी, शौचालय और फर्स्ट एड की व्यवस्था रास्ते में की गई है।

Amrit Udyan Restricted Items: क्या ले जाएं और क्या नहीं?

अमृत उद्यान के अंदर कुछ चीजें ले जाना सख्त मना है। अगर आप भी अमृत उद्यान जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन चीजों को ले जाने से परहेज करें-

अनुमति है: मोबाइल फोन और पारदर्शी पानी की बोतल लेकर आप अमृत उद्यान जा सकते हैं।

प्रतिबंध: बड़े बैग, कैमरा, खाने-पीने का सामान और ब्रीफकेस ले जाना पूरी तरह वर्जित है। हालांकि एंट्री गेट के पास सामान जमा करने की सुविधा उपलब्ध है लेकिन आपको निकलते समय वापस उस गेट पर आने के लिए एक्स्ट्रा चलना होगा।

ये भी पढ़ें: Delhi Budget 2026: सरकार ने RRTS पर लुटाए 2200 करोड़, क्या खत्म होगी दिल्ली-NCR की ट्रैफिक और प्रदूषण टेंशन?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+