Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rashtrapati Bhavan Udyan: राष्ट्रपति भवन का उद्यान 3 फरवरी से फ्री में देखें, एंट्री से टाइमिंग तक पूरी गाइड

Rashtrapati Bhavan Udyan Opening 2026:दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान एक बार फिर आम लोगों के लिए खुलने जा रहा है। राष्ट्रपति सचिवालय ने ऐलान किया है कि यह भव्य उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक जनता के लिए खोला जाएगा। अच्छी बात यह है कि यहां घूमने के लिए किसी तरह का टिकट शुल्क नहीं देना होगा। यानी आप बिना एक भी रुपया खर्च किए फूलों की इस रंगीन दुनिया का आनंद ले सकते हैं।

हर साल देश और विदेश से हजारों लोग अमृत उद्यान की खूबसूरती देखने आते हैं। इस बार भी फूलों की सैकड़ों किस्में और शानदार लैंडस्केप लोगों को आकर्षित करने वाले हैं।

Rashtrapati Bhavan Udyan Opening 2026

🔵कितने दिन और कितने बजे खुला रहेगा उद्यान? (Amrit Udyan Open Timing)

  • अमृत उद्यान हफ्ते में छह दिन आम लोगों के लिए खुला रहेगा।
  • उद्यान देखने का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।
  • अंतिम प्रवेश शाम 5:15 बजे तक मिलेगा।
  • हालांकि कुछ खास दिनों में उद्यान बंद रहेगा।
  • हर मंगलवार को रखरखाव के कारण बंद रहेगा।
  • 4 मार्च (होली) के दिन भी एंट्री नहीं मिलेगी।

🔵एंट्री फ्री है, लेकिन बुकिंग जरूरी (Amrit Udyan Entry Free Booking)

  • राष्ट्रपति भवन ने साफ किया है कि अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है।
  • हालांकि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग जरूरी होगी।
  • बुकिंग के लिए आप राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट
  • 👉 https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/
  • पर जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते, वे गेट के बाहर लगे स्वयं सेवा कियोस्क से भी सीधे टिकट ले सकते हैं।

🔵सिर्फ इसी गेट से मिलेगी एंट्री (Amrit Udyan Entry Gate)

  • सभी आगंतुकों के लिए राष्ट्रपति भवन परिसर में
  • गेट नंबर 35 से ही प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है।
  • यह गेट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित है।

🔵मेट्रो से आ रहे हैं? शटल बस की सुविधा (Amrit Udyan Shuttle Bus Service)

  • आगंतुकों की सुविधा के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से
  • गेट नंबर 35 तक शटल बस सेवा चलाई जाएगी।
  • समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक
  • अंतराल: हर 30 मिनट में
  • बसों पर साफ तौर पर 'अमृत उद्यान के लिए शटल सेवा' लिखा होगा।

🔵 फूलों की दुनिया में क्या-क्या देखने को मिलेगा? (Amrit Udyan Flower Show)

  • अमृत उद्यान में देसी और विदेशी फूलों का शानदार संगम देखने को मिलेगा। यहां
  • 12 खास किस्म के ट्यूलिप
  • 150 से ज्यादा तरह के गुलाब
  • लिली, डैफोडिल और कई दुर्लभ विदेशी पौधे

देखने का मौका मिलेगा। फूलों की यह प्रदर्शनी हर उम्र के लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

अगर आप सर्दियों के बाद बसंत की असली खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो अमृत उद्यान की सैर आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+