राव कोचिंग हादसे के तीन दिन बाद दिल्‍ली शिक्षा निदेशालय ने स्‍कूलों और शिक्षण संस्‍थानों को दिया ये आदेश

देश की राजधानी दिल्‍ली जहां प्रधानमंत्री, मुख्‍यमंत्री से लेकर मंत्री से लेकर आलाअधिकारी रहते हैं उसी दिल्‍ली के पुराने राजेंद्र नगर की कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर गया जिसमें तीन छात्रों की डूब कर मौत हो गई। सरकारी तंत्री की लापरवाही के चलते शनिवार रात राव आईएएस कोचिंग मे हुई इस दर्दनाक घटना के तीन दिन बाद अब दिल्‍ली सरकार और उसका शिक्षा निदेशालय नींद से जाग उठा है।

delhi

पुराने राजेंद्र नगर में शनिवार रात हुई घटना के बाद बुधवार को दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों या प्रमुखों को सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं।

जानें क्‍या दिया आदेश

शिक्षा निदेशालय ने अपने इस आदेश में कहा है कि दिल्‍ली के स्कूलों की बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग केवल उन्‍हीं गतिविधियों के लिए किया जाएगा जिसकी परमीशन बिल्डिंग के मास्टर प्लान में स्‍वीकृत है।

ये सुरक्षा उपाय करने का दिया निर्देश

आदेश में आगे कहा गया शिक्षण संस्‍थानों के बेसमेंट तक पहुंच को उचित रूप से चिह्नित किया जाना चाहिए और स्कूल के निकलने के प्‍लॉन में स्पष्ट रूप से दर्शाया जाना चाहिए। इसके अलावा स्‍कूलों में उपकरणों समेत इलेक्‍ट्रिक तारों की फिटिंग की जांच की जाए और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन किया जाएगा।

एलजी ने की ये अहम बैठक

बता दें दिल्‍ली के ओल्‍ड राजेंद्र नगर की घटना को लेकर दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने 30 जुलाई को 21 से अधिक निजी कोचिंग संस्थानों के वरिष्ठ प्रबंधन, उनके महासंघ, जीएनसीटीडी के वरिष्ठ अधिकारियों, वीसी डीडीए और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की थी।

एलजी ने गठित की समिति

इस बैठक में दिल्ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने निर्देश दिया था कि 5 सदस्यीय एक समिति गठित की जाएगी जिसका नेतृत्व मुख्य सचिव करेंगे और इस समिति में 6 कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्रों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

समिति क्‍या करेगी काम

यह समिति सभी मापदंडों को पूरा करते हुए एक अनुकूल शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए विनियमन, मकान मालिकों द्वारा अत्यधिक किराये, आग संबंधी समस्‍याओं का समाधान और नालों से गाद निकालने और छात्रों की अन्य तत्काल जरूरतों से संबंधित सभी मुद्दों को व्यापक रूप काम करेगी। समिति कोचिंग संस्थानों को विभिन्न स्थानों से धीरे-धीरे एक सुनियोजित क्षेत्र में ट्रांसफर करने के लिए कार्य योजना तैयार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+