विधानसभा में बोले 'रामभक्त केजरीवाल'- भव्य राम मंदिर बनने पर बुजुर्गों को कराएंगे अयोध्या दर्शन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राम भक्त रूप नजर आया। उन्होंने खुद को राम भक्त बताते हुए कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने पर बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन कराएंगे।
Recommended Video

केजरीवाल ने कहा "मैं हनुमान जी का भक्त हूं जो भगवान श्रीराम के भक्त थे। इस तरह मैं दोनों का भक्त हुआ। भगवान राम अयोध्या के राजा थे। कहा जाता है कि उनके राज में सब कुछ अच्छा था। वहां कोई दुखी नहीं था। वहां हर सुविधा थी। इसे ही रामराज्य कहा जाता था, यही परिकल्पना थी।"
केजरीवाल ने कहा "अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने के बाद हम बुजुर्गों को दिल्ली से अयोध्या दर्शन कराने के लिए ले जाएंगे।"
दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ
इसके साथ ही केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के शिक्षा क्षेत्र में किए काम की भी जानकारी दी। केजरीवाल ने दिल्ली में पिछले 5 से 6 वर्षों में किए गए आप सरकार के काम को क्रांति बताया। दिल्ली सीएम ने कहा "आज गरीबों के बच्चे भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे हैं। इंजीनियर और डॉक्टर बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे अमीरों के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications