Sanjay Singh के पक्ष में बोले राकेश टिकैत- जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए संजय सिंह को पहले ईडी ने 8 दिन तक कस्‍टडी में रखा, जिसके बाद शुक्रवार को तिहाड़ जेल भेज दिया है।

संजय सिंह को जेल भेजे जाने के बाद आप नेताओं और उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया है। वहीं अब संजय सिंह के समर्थन में किसानों के वरिष्‍ठ नेता राकेश टिकैट भी आ चुके हैं।

sanjay singh and rakesh tikat

राकेश टिकैत ने कहा संजय सिंह संसद में देश की आवाज बने थे उन्‍हें अरेस्‍ट करके जेल भेज दिया गया है। ऐसे ही जो भी सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

राकेश टिकैत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कोई आंदोलन जो सरकार के खिलाफ शुरू होता है उसे वो दबाने की कोशिश कर रही है। आप राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह जो संसद में देश की आवाज बने थे उन्‍हें गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है।

इसके अलावा राकेश टिकैत ने आजम खान समेत अन्‍य लोगों के नाम लेकर कहा कि नेता हो या अधिकारी जो भी सरकार के विरोध में खड़ा होता है उस पर देश द्रोह का ठप्‍पा लगाकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्‍होंने दावा किया ऐसा ही किसान संगठनों के साथ भी हो रहा है जब भी वो आंदोलन करते हैं तो उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।

बता देंसंजय सिंह को जेल भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आठ दिन की पूछताछ के बाद भी ईडी संजय सिंह के खिलाफ एक भी सबूत नहीं जुटा पाई है। इसके साथ ही आप ने आरोप लगाया कि साक्ष्‍य के अभाव में संजय सिंह की जेल भेजे जाने की कार्रवाई उन्‍हें परेशान करने की मंशा को साफ दर्शा रही है।

हालांकि संजय सिंह अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की है।। वहीं आप प्रवक्‍ता महेंद्र सिंह ने बताया कि संजय सिंह ने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी का और चुनौती देने हुए कहा है कि जांच एजेंसी ने उन्‍हें अरेस्‍ट करने का आधार नहीं बताया है। ईडी के पास संजय सिंह गिरफ्तारी का आधार नहीं है तो और ईडी उन्‍हें हिरासत में नहीं रख सकती है।

Rakesh Tikait gave this reaction after AAP MP Sanjay Singh was sent to Tihar Jail.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+