राजपथ नहीं अब 'कर्तव्य पथ', राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के रोड का बदला गया नाम
नई दिल्ली, 07 सितंबर: अब तक राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट की सड़क को राजपथ के नाम से जाना जाता था, वह अब 'कर्तव्य पथ' हो गया है। यानी राजपथ का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' कर दिया गया है। नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (NDMC) ने बैठक में इसे मंजरी दे दी है।

NDMC की बैठक में लगी मुहर
NDMC ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजपथ रोड का नाम बदलकर 'कर्तव्य पथ' करने का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता में विशेष परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया है।
मीनाक्षी लेखी ने बताया ऐतिहासिक फैसला
वहीं केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जब हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं, तो औपनिवेशिक बोझ को छोड़ना और अमृतकाल में अपनी खुद की विरासत में India@100 की ओर बढ़ना ही उचित है। "राजपथ" का नाम बदलकर "कर्तव्यपथ" करना एक अनुस्मारक है कि लोक सेवा की भावना "शासन करने का अधिकार" नहीं बल्कि "सेवा करने का कर्तव्य" है।
3 किलोमीटर लंबी सड़क का बदला नाम
मालूम हो कि 'राजपथ' राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का लंबाई 3 किलोमीटर का रास्ता है, जहां हर साल गणतंत्र दिवस पर परेड होती है। जिसका हाल ही में नाम बदलकर कर्तव्यपथ करने पर विचार किया गया था। इस पर अंतिम मुहर NDMC की विशेष बैठक में बुधवार को लगाई गई। जिसके बाद अब इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की पूरे मार्ग को 'कर्तव्यपथ' के नाम से पहचाना जाएगा।
-
Pink Card Truth: एक बस के बाद दूसरी में नहीं चलेगा कार्ड? CM रेखा गुप्ता ने तोड़ दी ‘ट्रैवल लिमिट' वाली अफवाह -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: बैंक के साथ आज शेयर मार्केट भी है बंद? बाहर निकलने से पहले देख लें अपडेट -
Delhi Power Cut: सावधान! पंजाबी बाग के इन इलाकों में आज 3 घंटे रहेगी बिजली गुल, देखें अपने एरिया का नाम -
Delhi Gaushala Mission: 10 गौशालाएं से शुरुआत, 40 तक प्लान! CM रेखा गुप्ता का ऐलान—अब गोबर से बनेगी गैस -
Weather Delhi NCR: येलो अलर्ट पर दिल्ली, कहर बनकर टूटेगी बारिश! बिजली की गति से आंधी आने की चेतावनी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज मेट्रो-मार्केट खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ें अपडेट -
Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 'पावर ब्रेक', WFH करने वाले जल्द देख लें शटडाउन का नया शेड्यूल -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म?












Click it and Unblock the Notifications