Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्‍ली चुनाव रिजल्‍ट, प्रवेश वर्मा vs केजरीवाल vs दीक्षित में कौन जीतेगा?

New Delhi Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में मतगणना 8 फरवरी शनिवार को होगी। दिल्‍ली की सबसे हॉट VIP सीट नई दिल्‍ली है, जिस पर आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि भाजपा-कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा भी दाव लगी हुई है। इस बार नई दिल्‍ली सीट पर तीनों ही प्रमुख पार्टियों के उम्‍मीदवार मुख्‍यमंत्री बैकग्राउंड से हैं। तीनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.44 प्रतिशत रहा है। दिल्‍ली को मुख्‍यमंत्री देने वाली सीट नई दिल्‍ली विधानसभा सीट पर 56.41 प्रतिशत रहा है। नई दिल्‍ली सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्‍ली में वोटिंग से पहले Phalodi Satta Bazar का दावा, केजरीवाल हार सकते चुनाव, जीत कौन रहा?

New Delhi Chunav Result 2025

नई दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम ( New Delhi Assembly Election Result)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्‍ली वो सीट है, जहां से विधानसभा चुनाव जीतने वाला सीधा दिल्‍ली का मुख्‍यमंत्री बनता है। कीर्ति आजाद को छोड़कर कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्‍ली सीट से चुनाव जीतकर दिल्‍ली की गद्दी संभाली है। नई दिल्‍ली सीट पर साल 2025 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल के सामने भाजपा उम्‍मीदवार प्रवेश वर्मा दिल्‍ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा व कांग्रेस उम्‍मीदवार संदीप दीक्षित दिल्‍ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।

नई दिल्‍ली सीट उम्‍मीदवार (New Delhi seat candidate)

1. भाजपा के प्रवेश वर्मा (BJP Parvesh Verma)
2. कांग्रेस के संदीप दीक्षित (INC Sandeep Dikshit)
3. आप के अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal)

नई दिल्‍ली विधायकों की सूची (New Delhi Result and MLA List)

1993 कीर्ति आज़ाद भारतीय जनता पार्टी
1998 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 शीला दीक्षित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी
2015 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी
2020 अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+