बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड
बारिश से पानी-पानी हुई राजधानी दिल्ली, तोड़ा 13 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली, अगस्त 21: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में हुए बारिश के चलते राजधानी के तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे की बारिश ने मानसून के इस सीजन की बारिश के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शनिवार यानी आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में आज सुबह हुई कुछ घंटों की बारिश ने बीते करीब 13 सालों का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। 2009 के बाद यह पहली बार है जब अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश हुई है।
Recommended Video

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में आज सुबह 8.30 बजे तक 138.8 मिमी बारिश दर्ज की। बारिश ने 60 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।अगस्त में पहली बार 1961 के बाद इतनी बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि यह कम से कम 13 साल में पहली बार हुआ है जब अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश दर्ज की गई है। अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश होने का रिकॉर्ड 184 मिमी है जो 2 अगस्त 1961 को रिकॉर्ड किया गया था।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश का यह दौर जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम, 23.8 डिग्री दर्ज किया गया. दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में भारी बारिश वजह से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। शनिवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 67 रिकॉर्ड किया गया।
रातभर से हो रही बरसात के कारण दिल्ली में जगह-जगह पानी भर गया है। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही है। भारी बारिश के चलते जलजमाव के कारण द्वारका-पालम फ्लाईओवर के पास ट्रैफिक जाम हो गया है। वहीं, आईटीओ में भी ट्रैफिक जाम की स्थिति है। एम्स फ्लाईओवर पर सड़कों पर पानी भर गया है। लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, दिल्ली का पुल प्रह्लादपुर अंडरपास पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
जलभराव के कारण आजादपुर अंडरपास बंद कर दिया गया है। वहां डेढ़ फुट पानी भर गया है। ट्रैफिक पुलिस ने मिंटो ब्रिज पर भी यातायात की आवाजाही बंद कर दी है। आईटीओ रेल ब्रिज के नीचे भी पानी जमा हो गया है। राजघाट परिसर में भी जलभराव हो गया है। गाजियाबाद में भारी बारिश से विजय नगर स्थित गौशाला अंडरपास पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications