Pics: दिल्ली मेट्रो में राहुल गांधी, यात्रियों से बात, बच्चों के साथ प्यार- दुलार, देखें तस्वीरें
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के मतदान से पहले राहुल गांधी दिल्ली मेट्रो का सफर किया। इसके बाद उन्होंने उस खास पल की तस्वीरें भी साझा की, जब वे यात्रियों से बातचीत कर रहे थे। इसका वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि दिल्ली में मेट्रो बनाने की हमारी पहल सार्वजनिक परिवहन के लिए इतनी सुविधाजनक हो गई है।
राहुल गांधी ने याद दिलाया दिल्ली में मेट्रो की शुरुआत कांग्रेस ने की थी, जो अब काफी अपडेटेड हो चुकी है। इससे यात्रियों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल रही है। कांग्रेस के चुनावी मिशन के तहत राहुल गांधी ने मेट्रो में लोगों को जुड़ने की कोशिश की। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में यात्रा के दौरान साथी यात्रियों के साथ राहुल की बातचीत दिखाई गई।

मेट्रो में सफर को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा, "मेट्रो दिल्लीवासियों के साथ यात्रा करें। साथी यात्रियों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा...मुझे यह देखकर खुशी हुई कि दिल्ली में मेट्रो बनाने की हमारी पहल सार्वजनिक परिवहन के लिए इतनी सुविधाजनक साबित हुई है।"
राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। पूर्वोत्तर दिल्ली के दिलशाद गार्डन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा पहले से ही संविधान को फाड़कर फेंक देना चाहती थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव इसे सुरक्षित रखने की लड़ाई है। बीजेपी पर बड़े आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, "ये लोग (बीजेपी) हमेशा इसे (संविधान को) फाड़कर फेंक देना चाहते थे। उन्होंने न तो भारतीय संविधान और न ही भारतीय ध्वज को कभी स्वीकार किया। इस चुनाव में आखिरकार उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे इसे बदलना चाहते हैं।"
राहुल गांधी ने आगे कहा, "इस चुनाव में लड़ाई भारतीय संविधान की रक्षा के लिए है। यह महज एक किताब नहीं है, हमारा संविधान गांधी, अंबेडकर और नेहरू जी की हजारों साल की वैचारिक विरासत को समेटे हुए है...मैं उन्हें (भाजपा) बताना चाहता हूं कि आपमें ऐसा करने (संविधान बदलने) की हिम्मत नहीं है। अगर आप ऐसा करने का प्रयास करेंगे तो आपको हमारा और भारत के मूल लोगों का सामना करना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications