दिल्ली में अजान की आवाज पर राहुल गांधी ने रोका भाषण, संबोधन में 'शीशमहल' का जिक्र, केजरीवाल पर तीखा हमला
Delhi Election 2024: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस आम आदमी पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। मंगलवार को कांग्रेस की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 'आप' नेता के सीएम रहते कथित दिल्ली शराब घोटाले पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि जब केजरीवाल दिल्ली आए तो उनके पास एक छोटी सी कार थी, और कहा था वे साफ- सुथरी राजनीति करेंगे, लेकिन यहां शराब घोटाला हुआ।
दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव प्रचार दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर बीएसपी भी मैदान में है और उसके नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी सीएम योगी समेत बड़े नेताओं की सभाओं का दौर जारी है।
कांग्रेस सांसद वा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में कांग्रेस की एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान मंच से उन्होंने आजान की अवाज सुनते ही अपना भाषण रोक दिया।

अजान पूरा होने के बाद राहुल गांधी ने मंच से आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा, "केजरीवाल जो मन में आता है वह कहते हैं, जब वह आए थे, तो उनके पास एक छोटी कार थी और उन्होंने कहा था कि वह एक नई तरह की राजनीति बनाएंगे...उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली को बदल देंगे, लेकिन जब गरीबों को जरूरत थी तो वह वहां नहीं थे, जब दंगे हुए तो वह वहां नहीं थे...उन्होंने कहा था कि वह साफ-सुथरी राजनीति करेंगे, लेकिन दिल्ली में सबसे बड़ी शराब का घोटाला हुआ और आपने उनके घर की फोटो देखी होगी...केजरीवाल एक महल 'शीश महल' में रहते हैं तो ये है सच्चाई।"
इस बीच मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी को जीताने की लोगों से अपील की। मंच से अपने संबोधन में कांग्रेस सांसद ने कहा, "पटपड़गंज विधानसभा से पहले आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते थे, जो शराब घोटाले के आर्किटेक्ट थे। वो पटपड़गंज से डरकर भाग गए, अच्छी बात है। आप लोग अनिल चौधरी का पूरा समर्थन कीजिए, उन्हें भारी बहुमत से जिताइए। "
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधीने कहा, "मनीष सिसौदिया, जो पहले पटपड़गंज से AAP उम्मीदवार थे, अरविंद केजरीवाल के साथ शराब घोटाले के वास्तुकार थे। उन्होंने यहां बहुत भ्रष्टाचार किया।" डर गए और इस सीट से भाग गए, अब आपको अनिल चौधरी को वोट देना चाहिए...।"
वहीं राहुल गांधी ने ओखला में अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा, "...आपके सीएम (अरविंद केजरीवाल) ने बेरोजगारी और मुद्रास्फीति के खिलाफ क्या किया? कुछ भी नहीं। वह भाषण देते रहते हैं, वह कहते रहते हैं कि वह हैं। ईमानदार, लोगों से पूछने के बजाय खुद को सर्टिफिकेट देते हैं और ये काम कौन करता है बेईमान लोग...जो सच में ईमानदार हैं, उन्हें बार-बार कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लोग उन्हें सर्टिफिकेट देते हैं...लोग जानते हैं कि कौन ईमानदार है और कौन ईमानदार है और कौन बेईमान है?"
आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस नेता ने बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा एक तरफ बीजेपी और आरएसएस के लोग हैं, जो देश में नफरत और हिंसा फैलाते है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और हमारी विचारधारा है। हम लोग 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलते हैं। हमें नफरत, डर और हिंसा वाला हिंदुस्तान नहीं चाहिए। हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications