'महिला आरक्षण लाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे....', राघव चड्ढा ने बीजेपी पर कसा तंज

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र की ओर से लाए जाने बिल को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में जिस महिला बिल को लाने की मांग की जा रहा है, उसे लेकर सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि सच तो ये है कि ये बिल अभी लागू होने वाला नहीं है।

राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने कहा है कि 2024 के चुनावों के लिए कोई महिला आरक्षण लागू नहीं होने जा रहा है। उन्होंने इसके लिए महिला आरक्षण विधेयक के खंड-5 के प्रावधानों का जिक्र किया है। मंगलवार (19 सिंतबर) को एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर की गई एक पोस्ट में लिखा कि महिला आरक्षण विधेयक संविधान के 128वां संशोधन अधिनियम के खंड 5 के अनुसार, आरक्षण परिसीमन अभ्यास और नई जनगणना के बाद ही लागू होगा।"

Raghav Chadha over women reservation bill

सांसद राघव चड्ढा ने आगे लिखा, " क्या इसका मतलब यह है... 2024 के चुनावों के लिए कोई महिला आरक्षण नहीं, देश और महिलाओं को महिला आरक्षण के लिए नये सिरे से जनगणना और परिसीमन का इंतजार करना होगा, बिल को निष्पादित करने की वसीयत के बिना तैयार किया गया है।" उन्होंने आगे कहा कि हम बिना किसी देरी के महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की मांग करते हैं।

वहीं बीजेपी को लेकर आप नेता राघव चड्ढा एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के अलग पर चुटकी ली। दरअसल, AIADMK नेता डी जयकुमार ने इस हफ्ते सोमवार कहा कि उनकी पार्टी का BJP के साथ फिलहाल कोई गठबंधन नहीं है। इस राघव चड्ढा ने अपने ट्वीट में कहा, "जब भी किसी ने 'INDIA' को तोड़ने की कोशिश करी, वो खुद टूटकर भिखर गया। आज भी ऐसा ही हुआ है। हमारा INDIA गठबंधन तो कल भी मजबूत था आज भी मजबूत है, मगर अफसोस की दूसरों के घरों पर पत्थर मारने वाला NDA अपना घर ही नहीं बचा पाया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+