Delhi News: दिल्ली के शादीपुर गांव में हत्या के बाद तनाव, मुस्लिम युवकों पर आरोप, मौके पर RAF की तैनाती
दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले इलाके में नीतेश नाम के एक युवक को पीट- पीटकर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद उसकी मौत गई।
Delhi News: दिल्ली के शादीपुर इलाके में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक चार दिन पहले इलाके में नीतेश नाम के एक युवक को पीट- पीटकर घायल कर दिया गया था। जिसके बाद उसकी मौत गई। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

शादीपुर इलाके युवक नीतेश की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है। ऐसे में महौल बिगड़ता देख RAF के जवान मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं। चार दिन पहले युवक नीतेश के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें वो बुरी तरह से घायल गो गया था। पीड़ित की बीती रात मौत हो गई।
रविवार को नीतेश के परिजनों ने शव को सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बता दें कि तीन युवकों पर नीतेश की हत्या का आरोप लगा है। सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं। उनकी पहचान उफीजा, अदनान और अब्बास के रूप में की गई है।
बजरंग दल से जुड़े थे नीतेश
दिल्ली पुलिस मामले में कम्युनल एंगल से इनकार कर रही है। वहीं परिजनों के मुताबिक नीतेश बजरंग दल से जुड़ा हुआ था। वहीं DCP श्वेता चौहान ने बताया कि मृतक नीतेश पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications