रायबरेली से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर उठ रहे सवाल पर AAP ने पूछा- पीएम मोदी दक्षिण से क्‍यों नहीं लड़ रहे?

उत्‍तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान शुक्रवार की सुबह किया। राहुल गांधी को अमेठी के बजाय रायबरेली से चुनाव लड़ाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर जमकर तंज कसते हुए सवाल उठा रही है। वहीं इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीतिक दल कांग्रेस के इस निर्णय का सपोर्ट कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी की ओर से सौरभ भारद्वाज ने रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उम्‍मीदवार बनाए जाने पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

aap

दिल्‍ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने का इस बारे में कहना है कि इंडिया गठबंधन की ये दो सीटें, अमेठी और रायबरेली, कांग्रेस के हिस्से में आई हैं। वे किस सीट से किसे मैदान में उतारते हैं, यह कांग्रेस का अपना आंकलन है।

उन्‍होंने कहा कौन कहां से चुनाव लड़ रहा है, इसके बारे में कोई भी किसी से भी पूछ सकता है। आप नेता ने कहा ऐसे तो प्रधानमंत्री दक्षिण भारत से चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे? कांग्रेस से सवाल पूछ सकती है , लेकिन ये सारी बातें पूरे चुनाव और उसके मुद्दों को कमजोर कर देंगी।

इन सब सवालों से चुनाव में असली मुद्दें जो जनता से जुड़े मुद्दें हैं वो दरकिनार हो जाते हैं। आप नेता ने कहा देश में पांच साल बाद चुनाव हो रहा है तो इस चुनाव में जनता से जुड़े ठोस मुद्दें उठाए जाने चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+