15 अप्रैल को अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मिलेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, नहीं मिलेगा कोई VIP ट्रीटमेंट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी की मांग पर कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह को आम आदमी पार्टी संयोजक सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने की इजातत मिल चुकी है। भगवंत मान 15 अप्रैल को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने जाएंगे।

पंजाब सीएम को तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने जंगला मुलाकात के लिए परमीशन दिया है। इसलिए पंजाब और दिल्ली के मूुखयमंत्री के बीच ये बैठक दोपहर में मुलाकाती जंगला पर आम आगंतुकों के रूप में होगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई भी वीआईपी सुविधा नहीं मिलेगी। केजरीवाल से पंजाब सीएम की मुलाकात जेल मैन्युअल के आधार पर मुलाकात होगी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications