दिल्ली पुलिस ने काटा रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का चालान, ऑफिस जाने के दौरान लगाए अचानक ब्रेक
नई दिल्ली, जून 24: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का दिल्ली पुलिस ने चालान काट दिया। दिल्ली की पुलिस ने यह चालान खतरनाक और लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए काटा है। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा के वाहन का मोटर वाहन अधिनियम (खतरनाक ड्राइविंग) की धारा 184 के तहत किया गया था। वाड्रा बुधवार (23 जून) सुबह अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अपने ऑफिस जा रहे थे। इस दौरान उनका इस कार्रवाई से गुजरना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक 23 जून की सुबह जब वाड्रा अपनी कार से ऑफिस जा रहे थे। उनके साथ उनकी सिक्योरिटी की और भी गाड़ी साथ चल रही थी। इस दौरान वाड्रा की कार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के बारापुल्ला फ्लाईओवर पर पीछे से टक्कर मारी दी गई। दरअसल, तेज चल रही गाड़ी अचानक धीमी हुई और फिर अचानक ब्रेक मार दिए, जिसके बाद पीछे से आ रही उनकी सिक्योरिटी के एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद उनका चालान बनाया गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरेन्द्र चौधरी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के बाद रॉबर्ट वाड्रा अपनी कार की चाबी अपने साथ लेकर ऑफिस चले गए थे। इसके बाद मौके पर तैनात ट्रैफिक और हजरत निजामुद्दीन थाना पुलिस ने उनकी कार का चालान काटा गया।












Click it and Unblock the Notifications