दिल्ली सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, जानिए क्यों छोड़ा मंत्री पद
दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफे को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। इससे पहले 31 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया था। राज कुमार ने 10 अप्रैल को अपना इस्तीफा दिया था।
अरविंद केजरीवाल जेल में होने की वजह से उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं कर पाए थे। लेकिन जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार आनंद का इस्तीफा स्वीकार किया और इसपर हस्ताक्षर किया। जिसके बाद 3 जून को एलजी ने उनका इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया।

राज कुमार ने इस्तीफा देते वक्त आम आदमी पार्टी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है। लिहाजा वह अब इस पार्टी में नहीं रह सकते है। राज कुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। उनके घर पर ईडी ने छापेमारी भी की थी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि ईडी से डरकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी।
राज कुमार आनंद ने बहुजन समाज पार्टी के टिकट से नई दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे। यहां से भाजपा की बांसुरी स्वराज ने जीत दर्ज की है। जबकि आप के सोमनाथ भारती दूसरे नंबर पर रहे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications