दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, गोपाल राय बोले- 1000 घाट बनाए जाएंगे
आगामी छठ पूजा को देखते हुए अरविंज केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में तैयारियों को तेज कर दिया है। छठ पर्व 17 नवंबर को शुरू होगा और 20 नवंबर को इसका समापन होगा। ऐसे मे इस बार भी छठ पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी है। सूर्य और छठी मैया की छठ पर्व के मौके पर पूजा की जाती है। छठ पूजा को देश और विदेश में धूमधाम से मनाया जाता है।
इस मौके पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छठ पूजा की तैयारियां जोरो पर चल रही है। गोपाल राय ने कहा कि छठ पूजा को पूरी दिल्ली के अंदर हजारों जगह पर तैयारी चल रही है। पूरे दिल्ली के अंदर 1000 घाट बनने की तैयारी है। लोग धूमधाम से छठ पूजा मनाएंगे। पूरी दिल्ली में हम यह करते हैं और इस साल भी इसकी तैयारी की जा रही है।

गौर करने वाली बात है कि छठ पूजा को अब चूंकि कुछ ही दिन बचे हैं लिहाजा इसकी पूरे शहर में धूम है। यमुना नदी के किनारे घाट बनाए जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में एक हजार से अधिक घाट बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।
छठ पूजा की शुरुआत छठी मैया और सूर्य देवता की पूजा से होती है। लोग बड़ी आस्था से इस पर्व को मनाते हैं। मान्यता है कि छठ पूजा में उपवास करने से छठी मैया प्रसन्न होती है और संतान पर किसी भी तरह की कोई मुसीबत नहीं आती है। छठ पूजा मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड का त्योहार है। लेकिन अब इसे देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications