पबजी गेम खेलने के शौकीन लड़के ने दोस्त की मां का गला रेता और मोबाइल लेकर चलता बना

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रशांत विहार पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपित मृतक महिला के बेटे का दोस्त है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोबाइल चोरी करते हुए पकड़े जाने पर नाबालिग ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि किशोर पबजी गेम खेलने का शौकीन है। वह नशे का भी आदी है। दोस्तों के साथ नशा करते वक्त वह अक्सर यह गेम खेला करता था।

घर में घुसते ही बेटे ने देखी मां की लाश

घर में घुसते ही बेटे ने देखी मां की लाश

वहीं, नाबालिग बच्चे ने घटना को तब अंजाम दिया, जब महिला ने उसे मोबाइल ले जाने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सोनिया 16 वर्षीय बेटे के साथ रजापुर गांव में रहती थी। शुक्रवार शाम को जब बेटा खेलकर लौटा तो उसने पाया कि उसकी मां खून से लथपथ पड़ी है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक महिला के पति मदन लाल की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

जांच में पता चला गायब है मोबाइल

जांच में पता चला गायब है मोबाइल

फिर एसीपी प्रशांत विहार विकास श्योकंद की देखरेख में मामले को सुलझाने के लिए इंस्पेक्टर संजय कुमार और एसआई संजय राणा की टीम का गठन किया गया। डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद सोनिया के बेटे का दोस्त नजर आया। वहीं घटना के वक्त घर में गया था। जांच में मालूम पड़ा कि घर से सोनिया के बेटे का मोबाइल भी गायब है।

नाबालिग ने बेच दिया था फोन

नाबालिग ने बेच दिया था फोन

शनिवार को मोबाइल में दूसरा सिम लगाकर चालू किया गया तो पुलिस को एक और सुराग मिला। जांच में पाया गया कि मोबाइल को एक किशोर ने रेहड़ी वाले को साढ़े तीन हजार में बेचा था। रेहड़ी वाले ने फुटेज देखकर बताया कि इसी किशोर से मोबाइल खरीदा था। डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस ने किशोर को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ दबोच लिया।

दोस्त की मां को चाकू से गोद डाला

दोस्त की मां को चाकू से गोद डाला

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि किशोर की महिला के बेटे से दोस्ती थी। वह अक्सर उसके घर आता जाता था। शुक्रवार की शाम सोनिया बिस्तर पर लेटकर कॉमेडी शो देख रही थी, तभी नाबालिग नशे की हालत में वहां पहुंचा। वह भी टीवी देखने लगा। मौका देखकर वह मोबाइल लेकर जाने लगा। विरोध करने पर चाकू से सोनिया का गला रेत दिया। वह मोबाइल का पासवर्ड जानता था, इसलिए उसे बदलकर रेहड़ी वाले को बेच दिया और कुछ रुपये अपने परिजनों को दे दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+