दिल्ली में गहरा सकता है बिजली संकट, ऊर्जा मंत्री बोले- प्लांटों के पास केवल 2-3 दिन का कोयला बचा

राजधानी दिल्ली में बिजली संकट गहरा सकता है। दिल्ली के लगभग सभी पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। पावर प्लांटों के पास केवल 2-3 दिन का कोयला बचा है।

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली में बिजली संकट गहरा सकता है। दिल्ली के लगभग सभी पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। पावर प्लांटों के पास केवल 2-3 दिन का कोयला बचा है। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने विद्युत उत्पादन क्षमता को 55% प्रतिशत तक सीमित कर दिया है।

Recommended Video

      Coal Shortage: Delhi में बिजली संकट को लेकर क्या बोले ऊर्जा मंत्री Satyendra Jain | वनइंडिया हिंदी
      satyendra jain

      उन्होंने कहा कि हमें इससे पहले 4000 मेगावॉट बिजली मिलती थी, लेकिन अब इसकी आधी बिजली हमें मिल रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार, किसी भी पावर प्लांट में 15 दिन से कम का स्टॉक नहीं होना चाहिए, लेकिन ज्यादातर प्लांटों में 2-3 दिन का कोयला बचा है। कोयले की बहुत बड़ी समस्या इस समय है। अगर इसका जल्दी हल नहीं निकाला गया तो समस्या बिगड़ सकती है।

      आर.के सिंह के बयान पर किया पलटवार

      वहीं, कोयले की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि अगर कोई संकट नहीं है तो फिर पूरे देश में बिजली कटौती क्यों हो रही है।

      यह भी पढ़ें: पंजाब: चुनावी तैयारियों के बीच BJP ने तैयार की नई रणनीति, जानिए क्या है मास्टर प्लान

      केंद्र सरकार को लिखा खत- केजरीवाल

      वहीं, पावर प्लांटों में कोयले की कमी पर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि स्थिति काफी गंभीर है और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। स्थिति को बेहतर करने के लिए हम मिलकर काम कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+