दिवाली तक 'गड्ढा मुक्त' होंगी दिल्ली की सड़कें, सड़कों पर उतरी आतिशी कैबिनेट

New Delhi: आज दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए आप सरकार द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया । CM आतिशी से लेकर मंत्री और आप नेता सड़कों का जायजा लेने अपने-अपने इलाके में उतर गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा सीएम आतिशी को सौंपे गए मांग पत्र के बाद से AAP सरकार एक्शन में नजर आ रही है।

इसे लेकर आतिशी अपने कैबिनेट मंत्रियों, स्थानीय विधायकों और अधिकारियों के साथ सुबह से दिल्ली की सड़कों पर हैं। मंगलवार सुबह दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और विधायक सड़कों का जायजा लेते नजर आए।

Gopal Rai

मुख्यमंत्री आतिशी ने खुद सराय काले खाँ में सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द ठीक करने का निर्देश भी दिया। पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी सड़क पर नजर आए। सिसोदिया ने मंत्री सौरभ भारद्वाज के साथ CR पार्क, अलकनंदा क्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण कर अधिकारियों को मरम्मत करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेल से आते ही अरविंद केजरीवाल जी ने काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने सीएम आतिशी जी को दिल्ली की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निवेदन किया था। अब दिल्ली की सड़कें बहुत जल्द ही गड्ढा मुक्त हो जायेंगी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय गोकुलपुरी, दुर्गापुरी चौक, लोनी रोड इलाके में सड़कों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने PWD अधिकारियों को खराब सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज हम उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रोड का निरीक्षण कर रहे हैं। यहां दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सड़क की हालत काफी खराब है, इसमें कई गड्ढे हैं। हमने PWD अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक करें, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मंत्री मुकेश अहलावत कंझावला रोड क्षेत्र में सड़कों का जायजा लेने पहुंचे। इस इलाके में बारिश की वजह से सड़कें खराब हो गई है। जिस वजह से कई सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं। जायजा लेने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भरोसा दिया कि यथाशीघ्र सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+