दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में जाने की संभावना नहीं, दिखेगा सुधार: मंत्री गोपाल राय
दिल्ली में प्रदूषण स्तर में आगामी दिनों में और अधिक सुधार की उम्मीद की जा रही है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि मौसम विभाग की ओर से हाल में जारी किए डेटा को लेकर ये अनुमान लगाया है। मंत्री ने दावा किया कि पिछले की तुलना में पराली जलाने के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी आई है। जिसके चलते स्थिति में सुधार देखा गया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एक बयान में कहा, "दिल्ली में प्रदूषण के स्तर में सुधार देखा जा जा रहा है। इससे पहले गंभीर श्रेणी में प्रदूषण स्तर पहुंच चुका था। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसमें और सुधार देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जताया है कि वायु गुणवत्ता के फिलहाल घातक श्रेणी में जाने के आसार नहीं हैं। लेकिन वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। सरकार सभी चीजों पर नजर रख रही है।"

पर्यावरण मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने पिछले साल की तुलना काफी हद तक पराली जलाने के मामलों को नियंत्रित किया है। पंजाब में इस बार 50 फीसदी तक पराली जलाने के मामले कम हुए हैं।
बता दें कि मंत्री गोपाल राय ने पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव के नेतृत्व में 6 सदस्यीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स GRAP के नियमों को सख्ती से लागू कराने- पर काम कर रही है। इस टास्क फोर्स में स्पेशल कमिश्नर ऑफ ट्रांसपोर्ट (मुख्यालय) यातायात पुलिस, डिप्टी कमिश्नर, रेवेन्यू (मुख्यालय), एमसीडी और पीडब्ल्यूडी के मुख्य इंजीनियर भी शामिल हैं। टास्क फोर्स का मुख्य रूप से दैनिक रूप से विभागों के साथ कोऑर्डिनेशन कर प्रदूषम नियंत्रण से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर फोकस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications