Delhi-NCR Pollution: दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब, AQI पहुंचा 347, Lockdown पर हो सकता है फैसला

नई दिल्ली,21 नवंबर। प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली की हवा आज भी जहरीली है। आज भी दिल्ली का AQI 347 है जो कि खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ये जानकारी दी है। पिछले एक हफ्ते से दिल्ली में प्रदूषण के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हैं और सरकारी कर्मचारी work from home कर रहे हैं और शहर में गैर आवश्यक सामान ला रहे ट्रकों के प्रवेश पर बैन है, फिलहाल इन सभी बातों की समय सीमा आज समाप्त हो रही है, ऐसे में आज सीएक्यूएम इन पाबंदियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकता है, हालांकि दिल्ली में प्रदूषण अभी भी चरम स्तर पर है।

Recommended Video

    Air Pollution: Delhi-NCR में जारी प्रदूषण का कहर, AQI पहुंचा 347 | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली की हवा आज भी बहुत खराब, Lockdown पर हो सकता है फैसला

    ऐसे में आज सरकार दिल्ली में Lockdown लगाने पर फैसला ले सकती है। वैसे भी सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली सरकार को कड़े फैसलों पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि आज दिल्ली में हल्की बारिश होने के आसार है। अगर ऐसा होता है तो इससे प्रदूषण तो कम होगा लेकिन ठंड में इजाफा होगा। मालूम हो कि इस वक्त केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं,जिससे सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है।

    शनिवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड

    • गुरुग्राम में AQI 352
    • लखनऊ का AQI 241
    • फरीदाबाद में AQI 348
    • गाजियाबाद में AQI 363
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 351
    • मुरादाबाद में AQI 344
    • आगरा में AQI 349
    • जयपुर में AQI 289

    खास बातें

    • PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    • AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+