Delhi-NCR Pollution: फिर दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 339
नई दिल्ली, 25 नवंबर। गुरुवार को दिल्ली का AQI 339 है , जो कि खराब स्थिति में आता है। कल की तुलना में ये आज काफी खराब है, बुधवार को AQI 280 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने ये जानकारी दी है। SAFAR के मुताबिक अगले दो दिनों में हल्की हवा चलने से सुधार हो सकता है। कहा जा रहा है कि बीते 24 घंटों में पंजाब में 91, हरियाणा में 59, उत्तर प्रदेश में 186 जगहों पर पराली जलाया गया है और इस वजह से दिल्ली की हवा दम घोंटू हुई है।

Recommended Video

बुधवार को ही सरकार ने प्रदूषण की स्थिति को बेहतर होते देख 29 नवंबर से राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला किया है। इसके साथ ही 29 से ही दिल्ली सरकार के ऑफिस भी खुलेंगे और कर्मचारी कार्यालय से काम कर सकेंगे, जो कि अभी तक Work From Home कर रहे हैं। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई कर रहा है। सुनवाई करते वक्त कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता संकट एक वैज्ञानिक अध्ययन की मांग करता हैं और उस अध्ययन के आधार पर दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को कंट्रोल करने के उपाय करने होंगे।
मालूम हो कि इस वक्त केवल दिल्ली ही नहीं पूरा एनसीआर प्रदूषण की गिरफ्त में हैं, जिससे सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
बुधवार को प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड
- गुरुग्राम में AQI 351
- लखनऊ का AQI 249
- फरीदाबाद में AQI 341
- गाजियाबाद में AQI 359
- ग्रेटर नोएडा में AQI 345
- मुरादाबाद में AQI 335
- आगरा में AQI 351
- जयपुर में AQI 280
खास बातें
- PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
- AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications