VIDEO: न्यू ईयर पर पब के बाहर बवाल मचा रहे युवकों की पुलिस ने की पिटाई

नई दिल्ली। न्यू ईयर पर दिल्ली-एनसीआर में युवकों ने शराब के नशे में रातभर जमकर हुड़दंह मचाया। महरौली में गुड़गांव रोड स्थित सहारा मॉल के बाहर युवकों को नए साल का जश्न मनाना उस समय भारी पड़ गया जब मॉल के गेट पर पुलिस ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। नए साल के जश्न के चलते रविवार रात को महरौली स्थित सहारा मॉल के बाहर काफी भीड़-भाड़ थी। लोग मॉल में स्थित पब और रेस्टोंरेंट में नए साल की सेलेब्रिशन करने पहुंचे थे। भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए थे।

police

रविवार देर रात कुछ युवक शराब के नशे में मॉल के बाहर हुडदंग मचाना शुरू कर दिया। मॉल के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवकों को जब समझाने की कोशिश की तो वह पुलिसकर्मी के साथ झगड़ा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने बवाल मचा रहे युवकों पर जमकर लाठी बरसाई। इसके अलावा दिल्ली और उसकी आसपास की कई जगहों पर हुड़दंग की खबरें सामने आई हैं।

वहीं यूपी के मेरठ में पुलिस ने सड़को पर हुड़दंग करने वाले करीब 2 दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। कार चालक ने तो बेगमपुल पर एएसपी और सिपाही की पैर पर कार तक नशे में धुत होकर चढ़ा दी। जिसका पुलिस ने चालान कर दिया। गुस्साएं पुलिस कर्मियों ने कार में तोड़फोड़ कर दी। पूरे शहर में चले चेकिंग अभियान के बीच बेगमपुल पर दो दर्जन नशे में धुत हुड़दंग मचा रहे युवकों को पकड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+