Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस ने जब्त की लाखों की कीमत की 'मेड इन कोरिया' सिगरेट, घर में था गोदाम

नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में पुलिस ने गुरुवार को लाखों रुपए कीमत की विदेशी सिगरेट जब्त की है। दिल्ली पुलिस ने एनजीओ की शिकायत पर कूचा चालान की एक गोदाम पर छापा मारकर वहां से 15,000 से अधिक विदेशी सिगरेट के पैकेट जब्त किए गए हैं। गोदाम से बरामद इस सिगरेट की कीमत विदेश में करीब पचास लाख रुपये बताई जा रही है। हैरानी की बात तो यह है कि एक तरफ पुलिस इस छापेमारी में लाखों का माल बरामद कर अपनी पीट थपथपा रही है वहीं पीड़ित कारोबारी ने पुलिस पर बरामद माल को कम दिखाने का आरोप लगाया है।

cigarette

एनजीओ की शिकायत पर बुधवार शाम करीब 5 बजे एसएचओ चांदनी महल राजीव गुणवंत और एसआई ठाकुर सिंह की टीम ने कूंचा चालन स्थित गोदाम पर छापेमारी की। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि गोदाम में 6 अलग-अलग ब्रांड की सिगरेट हैं, जो कोरिया से मंगाई गई हैं। यहां से दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सिगरेट की सप्लाई होती थी।

पुलिस के मुताबिक 'अबाउट पीपुल' नाम के एक NGO के कार्यकर्ता ने पुलिस को चांदनी महल इलाके के एक मकान में भारी संख्या में विदेशी सिगरेट रखे जाने की सूचना दी थी। शिकायतकर्ता मोहम्मद अराफात ने बताया था कि बारादरी मस्जिद कूचा चालाक इलाके में अवैध सिगरेट का भारी मात्रा में भंडार किया गया है। उनके एनजीओ ने उन्हें बगैर वैधानिक चेतावनी के सिगरेट बेचने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए अधिकृत किया हुआ है।

पुलिस ने गोदाम मालिक मजहर शहीद को अरेस्ट कर लिया। चांदनी महल थाना पुलिस इस मामले में कोटपा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जब्त की गई सिगरेट के किसी भी पैकेट पर दी जाने वाली वैधानिक चेतावनी भी नहीं थी। जबकि नियमों के मुतबिक प्रत्येक पैकेट के 85 पर्सेंट हिस्से पर यह चेतावनी दी जानी चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+