केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया, 'एलजी से क्यों नाराज हैं पीएम मोदी'?

नई दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर एलजी अनिल बैजल और पीएम पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनको जानकारी मिली है कि पीएम मोदी दिल्ली के एलजी अनिल बैजल से खासे नाराज हैं। अबकी ट्वीट के जरिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला है और दिल्ली के एलजी पर भी आरोप लगाया है।

PM wants LG to do everything possible to stop AAP govt’s good says kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि बिजली, पानी, शिक्षा और हेल्थ विभाग में सरकार के काम में अड़चन पैदा करने लिए एलजी को बार-बार कहा जा रहा है। ट्वीट किया है कि पीएम मोदी एलजी अनिल बैजल से काफी नाराज हैं क्योंकि एलजी दिल्ली सरकार के लिए और अधिक मुश्किलें पैदा नहीं कर पा रहे हैं।

वो कहते हैं कि जो भी मुश्किलें हैं उनसे निपटते हुए दिल्ली की सरकार बहुत ही अच्छा काम कर रही है। इसी वजह से इसके पहले नजीब जंग को भी एलजी के पद से हटाना पड़ा था।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बार-बार ये आरोप लगाते रहते हैं कि केंद्र की बीजेपी सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही है और एलजी के माध्यम से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में कई बार घमासान हुआ है और इन दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगभग हमेशा चलता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+