'हम जहर की राजनीति नहीं करते, अपने लिए शीशमहल नहीं बनवाया', संसद में पीएम ने राहुल के साथ केजरीवाल को भी घेरा
Lok Sabha,PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने संसद में अपने भाषण में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने अपनी सरकार में हुए विकास और उपलब्धियों की तुलना पिछली सरकारों के अधूरे वादों और लापरवाही से की, खास तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी और आम आदमी प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली चुनाव से ठीक पहले तीखी आलोचना की।

पीएम मोदी ने केजरीवाल पर कसा तंज
पीएम मोदी ने केरजीवाल पर तंज कसते हुए कहाकुछ नेताओं का फोकस घरों में जकूसी पर और स्टाइललिश शावर पर था लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पहुंचाने पर है । पीएम मोदी ने कहा हम संविधान को जीते हैं,दिल्ली में कई स्थान आपको मिलेंगे, जहां कुछ परिवारों ने अपने म्युजियम बनाकर रखे हुए हैं,जनता के पैसों से ये काम हो रहा है, हमने पीएम म्यूजियम बनाया है, ये म्युजियम देश के पहले से लेकर मेरे से पूर्व तक के सभी प्रधानमंत्री के कार्यो के लिए बनाया गया है।
चुनाव के समय झूठे वादे करने वाले दल लगातार युवा को धोखा देते हैं
पीएम मोदी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ राजनीतिक पार्टियां चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन उसके बाद पूरे नहीं करते, ऐसे दल लगातार युवा को धोखा देते हैं। आप-दा बनकर गिरे हैं, हम युवा भविष्य पर फोकस करके काम कर रहे हैं।
12 करोड़ परिवारों को पानी के कनेक्शन दिए
मोदी ने कहा हमारी सरकार ने अपने नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। इसमें स्वच्छता संबंधी मुद्दों, खासकर महिलाओं और लड़कियों के लिए, 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया। पांच साल के भीतर 12 करोड़ परिवारों को पानी के कनेक्शन सुनिश्चित करना और सरकारी योजनाओं से 10 करोड़ फर्जी लाभार्थियों को हटाकर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना शामिल है, जिससे करीब 3 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।
राजीव गांधी सरकार पर भी कसा तंज
प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व पीएम राजीव गांधी की इस बात को शेयर किया कि उन्होंने कहा था कि कल्याण निधि का केवल 15 पैसा वास्तव में लाभार्थियों तक पहुंचता है, विपक्ष की आलोचना की कि वह गरीबों और मध्यम वर्ग की जरूरतों से जुड़ने में विफल रहा है। हमने गरीबी मिटाने का झूठा वादा नहीं कियाहमारी सरकार में देश के 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं।
"जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस" पढ़ने की सलाह दी
अपनी विदेश नीति की आलोचनाओं का जवाब देते हुए, मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की बारीकियों को समझने के लिए "जेएफके फॉरगॉटन क्राइसिस" पढ़ने की सलाह दी और भारत के राष्ट्रपति के प्रति दिखाए गए अनादर की निंदा की। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों, लोकतंत्र और राष्ट्र की प्रगति के प्रति अपने समर्पण को दोहराते हुए नेतृत्व की भूमिकाओं में महिलाओं के अधिक सशक्तीकरण का आह्वान किया।












Click it and Unblock the Notifications