PM Modi In Russia: पीएम मोदी ने मॉस्को में बताए तीसरे टर्म के 3 बड़े लक्ष्य, क्या है केंद्र सरकार के टारगेट
PM Modi In Russia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे।
समारोह के दौरान पीएम मोदी ने केंद्र सरकार के लक्ष्य में तीन अंको का भी जिक्र किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद भारतीयों को तीन अंक का महत्व बताते हुए केंद्र सरकार के तीन बड़े लक्ष्य के बारे में भी जानकारी दी।
भारत रूस के संबंधों की तारीफ की
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में भारत और रूस के संबंधों की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि भारत और रूस वैश्विक समृद्धि को नहीं ऊर्जा देने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। यहां मौजूद आप सभी लोग भारत और रूस के संबंधों को नहीं ऊंचाई दे रहे हैं। आपने योगदान दिया है। रूसी समाज को अपनी मेहनत और ईमानदारी से रूस शब्द सुनते ही हर भारतीय के मन में सबसे पहला शब्द आता है कि भारत का सुख दुख का साथी। भारत का भरोसेमंद दोस्त। हम कहते हैं दोस्ती चाहे कितनी भी हो। रूस में सर्दियों के मौसम में तापमान माइनस तक चला जाता है। लेकिन भारत-रूस की दोस्ती हमेशा प्लस में रही है। यह रिश्ता हमेशा आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बना है।

21वीं सदी भारत की
पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी भारत की है। 2 साल पहले पहली वाणिज्यिक खेप भी उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे से यहां पहुंची थी । अब हम चेन्नई-व्लादिवोस्तको पूर्वी समुद्री गलियारे पर भी काम कर रहे हैं। हमारे दोनों देश एक-एक की खोज कर रहे हैं। गंगा-वोल्गा संवाद और सभ्यता के माध्यम से जब मैं 2015 में यहां आया था तो मैंने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी। आज विश्व बंधु के रूप में भारत दुनिया को नया आत्मविश्वास दे रहा है। पूरी दुनिया स्थिरता और समृद्धि की आशा कर रही है। भारत को नई उभरती बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के एक मजबूत स्तंभ के रूप में देखा जा रहा है। जब भी दुनिया संकट का सामना करती है तो भारत शांति संवाद और कूटनीति की ही बात करता है। भारत वहां पहुंचने वाला पहला देश है।
केंद्र सरकार के तीन लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि यह एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्य में भी तीन अंक छाया हुआ है। सरकार का एक लक्ष्य तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना। तीसरी टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना और तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले 10 सालों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है। उसे देखकर दुनिया हैरान है। दुनिया के लोग जब भारत आते हैं तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। भारत का कायाकल्प भारत का नवनिर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे है।









Click it and Unblock the Notifications