द्वारका में पीएम मोदी की रैली आज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की यह रैली द्वारिका में होगी। पीएम की रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है।

एडवाइजरी के अनुसार भाजपा की यह रैली शाम 6 बजे द्वारका सेक्टर 14 डीडीए पार्क में होगी। वीवीआईपी डीडीए पार्क में आएंगे। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है, जिसके चलते आस-पास का ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

Delhi Traffic police

इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन (जरूरत पड़ने पर)
इस्कॉन चौक, सेक्टर 13, द्वारका
गोल्फ कोर्स रोड पर डीएक्सआर टी प्वाइंट
कारगिल चौक, सेक्टर 18 द्वारका
सेक्टर 16बी क्रॉसिंग
शनि बाजार चौराहा क्रॉसिंग, सेक्टर 16 बी, द्वारका
ओम अपार्टमेंट चौक, सेक्टर 14, द्वारका
सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग द्वारका
एनएसयूटी टी प्वाइंट
द्वारका मोड़
राजापुरी क्रॉसिंग

इन रास्तों से ना जाएं
रोड नंबर 201, द्वारका
सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग से द्वारा मोड़
सेक्टर 3/13 क्रॉसिंग से रैडिसन ब्लू होटल से डीएक्सआर टी प्वाइंट गोल्फ कोर्स रोड
एनएसयूटी टी प्वाइंट से वेगस मॉल पीपल चौक तक
गोल्फ कोर्स रोड से सेक्टर 16 बी क्रॉसिंग धुलसीराज चौक
रोड नंबर 205 से रोड नंबर 210 द्वारका

द्वारका जाने वालों को सलाह दी गई है कि वह जहां पर बैरिकेडिंग लगी हो उसे पार करने की कोशिश ना करें। साथ ही जिन रास्तों पर डायवर्जन हैं संभव हो तो उस ओर ना जाएं। अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि हमें लोगों से अपेक्षा है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। जो लोग आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं वो अपनी यात्रा को पहले से प्लान करें और पर्याप्त समय लेकर निकलें।

गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण के मतदान हो चुके हैं। छठे चरण का मतदान 25 मई को होना है। छठे चरण में दिल्ली की सभी 7 साटीों पर मतदान होने जा रहा है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+