PM मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में रक्तदान का महाअभियान, CM रेखा गुप्ता और हर्ष मल्होत्रा ने किया ब्लड डोनेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिल्ली में मेगा ब्लड डोनेशन कैंपेन का आयोजन किया गया। त्यागराज स्टेडियम में लगे इस शिविर में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा समेत दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने रक्तदान किया। इस अभियान के तहत एक दिन में 2,500 यूनिट रक्त जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद रक्तदान किया और लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश की सेवा और जनता के कल्याण को समर्पित रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के तौर पर मनाते हुए रक्तदान करना हमारे लिए गर्व की बात है। एक यूनिट रक्त किसी की जान बचा सकता है। दिल्ली के लोगों ने आज समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिखाई है।"

PM Modi Birthday 2026 PM Modi 76th Birthday

हर्ष मल्होत्रा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सेवा की भावना को मजबूती मिली है। यह अभियान दिखाता है कि युवा और आम लोग समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर आगे आ रहे हैं।"

रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य जांच तक, दिल्ली में कई कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन को देशभर में सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। दिल्ली में रक्तदान के साथ कई दूसरे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सुबह अलीपुर स्थित खाटू धाम में विशेष हवन में हिस्सा लिया।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगे शिविरों में युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने विभिन्न केंद्रों पर रक्तदाताओं और दिव्यांगजनों को जरूरी उपकरण भी बांटे।

बुजुर्गों की जांच और श्रमिकों के पंजीकरण पर भी जोर

सेवा संकल्प अभियान के तहत दिल्ली में करीब 25,000 बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए गए। अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन यानी एसओटीटीओ (SOTTO) के आधिकारिक मंच की शुरुआत की गई। इसके अलावा श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों के विशेष पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच की पहल की है। इसका मकसद श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+