'दिलों में बसे लोग कभी बेघर नहीं होते', सिसोदिया ने शायराना अंदाज में BJP पर साधा निशाना
Delhi Election 2025: दिल्ली के सियासी दंगल का मंगलवार को ऐलान हो गया। आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रेस वार्ता की। मुख्यमंत्री आतिशी, राज्यसभा सांसद संजय सिंह कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने साझा कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि "भाजपा ने मुझसे दो बार आवास छीना। लेकिन मुझे जरुरत पड़ी तो दिल्लीवालों के घर रहूंगी।"
इसी बीच आप नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया सामने आई है। मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा, घर को उजाड़ने वाले ये भूल जाते हैं, दिलों में बसे लोग कभी बेघर नहीं होते।

"घर को उजाड़ने वाले ये भूल जाते हैं"
पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, घर को उजाड़ने वाले ये भूल जाते हैं, दिलों में बसे लोग कभी बेघर नहीं होते। 3 महीने में दूसरी बार भाजपा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी जी को घर से बेदखल करने का प्रयास किया। शायद देश में पहली बार किसी महिला मुख्यमंत्री के साथ ऐसा हो रहा है।
उन्होंने कहा, लेकिन याद रहे भाजपा, हमें घरों से बेदखल कर सकते हो, दिल्लीवालों के दिल से नहीं।दिल्ली के हर वादे को पूरा करेंगे, चाहे जितनी भी साजिशें कर लो।
दिल्ली वालों के घर जाकर रहूंगी- आतिशी
आतिशी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर दो बार मेरा आवास छीना गया। इन्हें लगता है कि मेरा घर छीनने से, हमारे साथ गाली-गलौच करने से, हमारे परिवार के साथ निचले स्तर की बातें करने से वो दिल्ली वालों के लिए काम रोक देंगे। मैं दिल्लीवासियों से कहना चाहती हूं कि आपके काम नहीं रुकेंगे। दोगुने जज्बे के साथ काम करुंग और जरुरत पड़ी तो जनता के घर रहूंगी।
आगे आतिशी ने कहा, "आम आदमी पार्टी सिर पर कफन बांधकर निकला है, दिल्ली वालों के कोई काम नहीं रुकने देंगे। हम प्रण लेते हैं। महिला सम्मान राशि की घोषणा की पुजारियों के लिए योजना की घोषणा की तो बीजेपी वाले बौखला गए।"
PWD विभाग की और से जारी किया गया बयान
वहीं, सीएम आतिशी के आरोपों पर PWD के सूत्रों ने बताया कि उन्हें बाहर नहीं निकाला गया। वे वहां शिफ्ट हुई ही नहीं थीं। उन्हें 17 एबी मथुरा रोड पर सरकारी आवास पहले से ही आवंटित है और उन्हें फिर से दो अन्य बंगलों का ऑफर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications