मनीष सिसोदिया की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, किसी ने गले लगाया तो किसी ने ली सेल्फी
Manish Sisodia Padyatra: दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रिठाला इलाके में पदयात्रा की। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक मोहिंदर गोयल मौजूद रहे। इस क्रम में सिसोदिया ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनका हालचाल जाना।
सिसोदिया ने लोगों को संबोधित भी किया और कहा, दिल्ली की जनता कह रही है कि आप जल्दी से जीत कर आओ और केजरीवाल जी वापस से मुख्यमंत्री पद पर बैठें। जनता इंतज़ार में है कि जल्दी चुनाव हो और वो केजरीवाल जी को ईमानदारी का प्रमाणपत्र दें। जब आप देशभक्ति के सफर पर निकलें और लोग भर- भर कर आपको आशीर्वाद दें तो इससे ज्यादा भावुक करने वाला क्षण कोई और नहीं होता। रिठाला के बड़े बुजुर्गों, माताओं और युवा साथियों ने पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया और अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी और कामों के लिए दुआएं दीं।

पदयात्रा के दौरान बच्चों ने मनीष सिसोदिया के साथ सेल्फी ली। इस दौरान लोगों ने उन्हें गले लगाए और माला पहनाकर स्वागत किया। बता दें कि सिसोदिया ने पूर्व में भी कई इलाकों में पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान लोगों के बीच उनका गजब क्रेज दिखा। कोई सेल्फी लेने आता है तो आत तो कोई गले लगाता। उनके साथ स्थानीय विधायक आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications