Delhi Burari: सांसद-विधायक की नाकामी का सबूत हैं ये तस्वीरें, बुराड़ी के लोगों को कब मिलेगा जाम से निजात?

Delhi Burari Traffic Jam Issue: राजधानी दिल्ली में बारिश राहत के साथ-साथ आफत भी बनकर बरस रही है। जलभराव और सड़कों पर ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। दिल्ली में थोड़ी सी बारिश में ही सड़कें दरिया बन जाती है। ऐसे में दिल्ली का एक इलाका ऐसा भी है, जो ट्रैफिक जाम की समस्या से इस कदर ग्रस्त है कि जो तीन बार के सांसद मनोज तिवारी की नाकामी का जीता जागता सबूत है।

बात हो रही है दिल्ली के बुराड़ी इलाके की, जहां के 100 फुटा रोड जो कि मुख्य सड़क है, वहां जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। हैरानी की बात यह भी है कि तीन बार से सांसद रहे मनोज तिवारी को अब तक पता ही नहीं कि बुरारी की समस्या क्या है? इसके अलावा विधायक यहां आते हैं तो बस फेसबुक लाइव करके निकाल जाते हैं, लेकिन बुराड़ी के लोगों की इस तकलीफ को कोई नहीं समझ रहा है।

delhi burari Jam

7 दिनों से स्थिति जस की तस

ऊपर दी गई तस्वीर बुराड़ी के 100 फुटा रोड की है, जहां से रोजाना 2 लाख से ज्यादा की आबादी जाम से प्रभावित होती है। यहां पिछले 7 दिनों से जाम की यही स्थिति है।

कहने को तो इस जाम की समस्या को सीवर के काम से जोड़ा जा रहा है, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से करीब दो साल से चल रहा ये सीवर कार्य बस कागजों में गति पकड़ हुए हैं धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है।

हैरानी की बात यह भी है कि जिस रोड पर गाड़ियां रेंग-रेंगकर चलती है। वहां से थोड़ा आगे बुराड़ी पुलिस थाना है और उसी के आगे आप विधायक संजीव झा का घर भी है, लेकिन जाम से निजात पाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

सांसद मनोज तिवारी को नहीं कोई जानकारी

इधर, लगातार तीन बार के सांसद मनोज तिवारी को बुराड़ी के लोगों की समस्या की जानकारी ही नहीं है। बीते दिन एक जनसभा में आए सांसद को जब इस बारे में बताया गया तो उन्होंने कहां कि मुझे तो पता भी नहीं कि लोगों को जाम की समस्या है।

हैरत की बात यह भी है कि पार्षद से लेकर विधानसभा तक की राजनीति करने वाले भाजपा नेता इस मुद्दे पर मौन बने हुए हैं। जिससे ठेकेदार की मनमानी का भी साफ अंदाजा लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+