Patparganj Chunav Result 2025: पटपड़गंज सीट चुनाव परिणाम, अवध ओझा vs रविंद्र नेगी में कौन जीत रहा?

Patparganj Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्‍ली की सबसे हॉट VIP सीटों में पटपड़गंज भी शामिल है। यहां पर देश के जाने-माने शिक्षक अवध ओझा की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। दिल्‍ली को मुख्‍यमंत्री देने वाली सीट पटपड़गंज सीट पर 60.7 प्रतिशत रहा है। पटपड़गंज सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।

यह भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: मतगणना से पहले फलोदी सट्टा बाजार की आखिरी भविष्‍यवाणी, अब किसकी नींद उड़ने वाली?

Patparganj Chunav Result 2025

पटपड़गंज विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Patparganj)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट से वायरल शिक्षक अवध ओझा की सियासी पारी का आगाज हुआ है। पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी हैं। ओझा के सामने भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को उतारा है। नेगी मूलरूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्‍ली में रहते हैं। साल 2017 में एमसीडी चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पटपड़गंज सीट पर साल 2020 के चुनाव में रविंद्र सिंह नेगी ने आप के मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्‍कर दी। महज 3207 वोटों से हार गए थे। पटपड़गंज से कांग्रेस ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को टिकट दिया है। मनीष सिसोदिया पटपडगंज से साल 2013 से 2025 तक विधायक रहे हैं।

पटपड़गंज सीट उम्‍मीदवार (Patparganj seat candidate)

1. आप के अवध ओझा (AAP Avadh Ojha)
2. बीजेपी के रविंद्र सिंह नेगी (BJP Ravinder Singh Negi)
3. कांग्रेस के अनिल चौधरी (INC Anil Chaudhary)

पटपड़गंज विधायकों की सूची (Patparganj Result and MLA List)

1993 ज्ञान चंद बीजेपी
1998 अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस
2003 अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस
2008 अनिल चौधरी कांग्रेस
2013 मनीष सिसोदिया आप
2015 मनीष सिसोदिया आप
2020 मनीष सिसोदिया आप

दिल्‍ली की चर्चित विधानसभा सीटों का चुनाव परिणाम

Rohini Chunav Result 2025: रोहिणी सीट चुनाव परिणाम, नेता विपक्ष विजेंदर गुप्ता बचा पाएंगे सीट?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+