Parliament Winter Session: संसद में 19 दिनों की 15 बैठकें, 19 विधेयक और 2 वित्तीय मदों पर होगा विचार

Parliament Winter Session: संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान दो वित्तीय विधेयकों सहित कुल 21 विधेयक लाए जाने की संभावना है। शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम 19 विधेयक ला रहे हैं और दो वित्तीय मद हैं। कुल 21 विधेयक हैं। तीन विधेयक गृह मंत्रालय के हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय, संवैधानिक व्यवस्था पर एक विधेयक है।

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम उन प्रमुख विधेयकों में से हैं, जिन्हें इस सत्र में संसद में पेश किया जाएगा। जिन अन्य विधेयकों पर विचार किया जाएगा, उनमें निरसन और संशोधन विधेयक (लोकसभा द्वारा पारित), अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक (राज्यसभा द्वारा पारित) और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक (राज्य द्वारा पारित) शामिल हैं। आपको बता दें कि शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर को शुरू होगा और 22 दिसंबर को समाप्त होगा।

Winter Session

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि 19 दिनों की अवधि में 15 बैठकें होंगी। राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई सर्वदलीय बैठक में 23 पार्टियों के 30 नेता मौजूद थे। हमें कई सुझाव मिले हैं।

इन विधयकों पर होगा विचार

  • संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जाति आदेश (संशोधन) विधेयक
  • संविधान (जम्मू और कश्मीर) अनुसूचित जनजाति आदेश (संशोधन) विधेयक
  • जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक
  • जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक
  • डाकघर विधेयक
  • मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक
  • बॉयलर विधेयक
  • करों का अनंतिम संग्रह विधेयक
  • केंद्रीय माल और सेवा कर (दूसरा संशोधन) विधेयक
  • जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक
  • केंद्र शासित प्रदेशों की सरकार (संशोधन) विधेयक
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कानून (विशेष प्रावधान) दूसरा (संशोधन) विधेयक
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2023

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+