Parliament Special Session: 'विपक्ष को टारगेट करने से ही हुई शुरुआत, ये अच्छा नहीं', PM के भाषण पर संजय सिंह
संसद के नए भवन में प्रवेश करने से पहले विशेष सत्र में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को एक नई शुरुआत की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पांच दिन के विशेष सत्र में हमें बड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए ना कि पुरानी बातों को लेकर किसी तरह की असमान्य स्थिति बनाई जाय। पीएम के इसी बयान को आम नेत व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पीएम कह रहे हैं कि रोने-धोने की जरूरत नहीं है। जबकि सबसे ज्यादा वे (प्रधानमंत्री मोदी) ही रोते हैं।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, " मोदी जी कह रहे हैं कि रोने-धोने की जरूरत नहीं है। जबकि सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री मोदी ही रोते हैं। कोरोना में लाखों लोग मरने के बाद आकर रोते हैं। GST लागू करने के बाद रोते हैं। मोदी जी ये बात अपने लिए ही कह रहे थे।"

अच्छी बात है कि ये सत्र ऐतिहासिक हो, हम सब भी यही चाहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री जी नए सदन में जा रहे हैं तो नई शुरुआत करनी चाहिए। लेकिन जब वही भाषा आप बोलेंगे विपक्ष के लिए तो ये अच्छी बात नहीं है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि रोने धोने के लिए बहुत वक्त है, इसका वक्त नहीं है। भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा रोने धोने वाले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जानते हैं। अब वे कह रहे हैं रोने धोने की जरूरत नहीं, तो अगर अगर वे अपने लिए कह रहे हैं तो बहुत अच्छी बता है।
संजय सिंह ने पीएम से कहा कि नए सदन में नई शुरुआत करनी चाहिए। जहां तक दोनों सदनों का सवाल है बहुत सारे ऐतिहासिक क्षणों का गवाह है,यहां से अच्छी स्मृतियों का ये गवाह रहा है।












Click it and Unblock the Notifications