दिल्ली से पकड़े गए आतंकी का राजस्थान कनेक्शन, दिवाली पर हमले की फिराक में था अशरफ

दिल्ली, 13 अक्टूबर। राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद अशरफ को पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने यह कार्रवाई की है। आरोपी त्योहारी सीजन में हमले की फिराक में था। इससे पहले ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Recommended Video

    Delhi: Pakistani Terrorist ने किया खुलासा, 2011 Delhi HC Blast में की थी रेकी | वनइंडिया हिंदी
    एके 47 व हथगोले भी बरामद

    एके 47 व हथगोले भी बरामद

    इसके पास से एके 47 व हथगोले भी बरामद किए हैं। आतंकी मोहम्मद अशरफ से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसके तार राजस्थान से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली में अशरफ पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर काम कर रहा था।

    पीर बाबा बनकर रह रहा था

    पीर बाबा बनकर रह रहा था

    मीडिया से बातचीत में डीसीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि अशरफ बीते दस साल से दिल्ली व आस-पास के इलाके में पीर बाबा बनकर रह रहा था। जबकि आईएसआई के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। कश्मीर व अन्य इलाकों में आतंकी घटनाओं में इसकी भूमिका रही है।

    पंजाब प्रांत के नरोवाल का रहने वाला

    पंजाब प्रांत के नरोवाल का रहने वाला

    दिल्ली पुलिस के अनुसार आतंकी मोहम्मद अशरफ मूलरूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के नरोवाल का रहने वाला है। बांग्लादेश से सिलीगुड़ी के रास्ते में भारत आया। यहां आकर दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद की एक महिला से शादी तक कर ली।

    शादी करके भारतीय दस्तावेज किए

    शादी करके भारतीय दस्तावेज किए

    बिहार के फर्जी दस्तावेज तक बनवा लिए। शादी करके भारतीय दस्तावेज हासिल करने के बाद अशरफ ने महिला को छोड़ दिया। उसके बाद से लगातार ठिकाने बदल रहा है। दिल्ली व गाजियाबाद के अलावा अशरफ जम्मू कश्मीर के उधमपुर व राजस्थान के अजमेर में भी रहा है। आईएसआई ने इसे आतंकी हमलों की ट्रेनिंग दी थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+