दिल्ली: रिक्शा चालक की मौत ने बचाई कई जिंदगियां, चार लोगों को मिला नया जीवन
दुनिया में अगर आप किसी को नई जिंदगी देते हैं तो इससे बड़ा पुण्य कुछ नहीं हो सकता है। आपक अच्छे कर्म अमीरी-गरीबी नहीं देखता बल्कि उस काम को मानव कल्याण में लगाता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है दिल्ली से जहां एक रिक्शा चालक की मौत होने के बाद उसके परिवार ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही है। दरअसल, परिवार ने उस मृत रिक्शा चालक के अंग को दान कर चार लोगों की जिंदगी बचा दी।
रिक्शा चालक की मौत ने बचाई 4 जिंदगियां
दरअसल, नई दिल्ली के ओखला में रहने वाले 48 वर्षीय रिक्शा चालक सुरेश कुमार की मौत 23 अगस्त की रात एक सड़क दुर्घटना में हो गई। इस घटना के बाद उन्हें जब इलाज के लिए एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां सुरेश कुमार को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा इस बात की जानकारी रिक्शा चालक की पत्नी और दो बेटों को दी गई। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें अंगदान के बारे में बताया और कहा कि अंगदान से अन्य कई लोगों की जिंदगिया बचाई जा सकती हैं।

इन अंगों का कर दिया दान
दरअसल, रिक्शा चालक की मौत के बाद डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि अंग प्रत्यारोपण के जरिए अन्य कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, तो वे अंगदान के लिए राजी हो गए। ऐसे में रिक्शाचालक के दिल, दोनों किडनी और कॉर्निया को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनके दिल्ली को एम्स में भर्ती एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया। साथ ही किडनी को एम्स में ही सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती एक मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। उनकी आंखों की कार्निया को दो मरीजों को ट्रांसप्लांट किया गया है। इस तरह से सुरेश की मृत्यु ने 4 लोगों को नई जिंदगी दी है।












Click it and Unblock the Notifications