संसद की नई पोशाक को लेकर केंद्र सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना, पूछा- मोर क्यों नहीं?
संसद कर्मचारियों के लिए 'भारतीय' टच वाली एक नई पोशाक को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि संसदीय कर्मचारियों के ड्रेस कोड में कमल का फूल रखना चुना, क्योंकि वो बीजेपी का प्रतीक कमल है।'
केंद्र सरकार ने संसद कर्मचारियों के लिए 'भारतीय' टच वाली एक नई पोशाक लॉन्च की है। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आरोप लगाया है कि इस पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह 'कमल' छपा हुआ है।
कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर का कहना है कि सरकार टाइगर को संसद स्टाफ ड्रेस में रखने के लिए तैयार क्यों नहीं है क्योंकि टाइगर राष्ट्रीय पशु है। वे मोर (राष्ट्रीय पक्षी) को पोशाक में रखने के लिए तैयार क्यों नहीं हैं? लेकिन उन्होंने संसदीय कर्मचारियों के ड्रेस कोड में कमल का फूल रखना चुना, क्योंकि वो बीजेपी का प्रतीक कमल है।'

'बीजेपी बड़प्पन दिखाएगी'
मनिकम टैगोर ने आगे कहा कि वे कितने सस्ते हैं। उन्होंने जी20 में भी ऐसा किया था। अब भी वे ऐसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यह राष्ट्रीय फूल है। आरोप लगाया कि इस तरह की क्षुद्रता ठीक नहीं है। आशा है कि बीजेपी बड़प्पन दिखाएगी और संसद को एकतरफा पक्षपातपूर्ण चीज नहीं बनाएगी।
'लोकतंत्र के मंदिर' को राजनीतिक क्षेत्र में बदल रही बीजेपी
एक अन्य विपक्षी दल एनसीपी ने इस मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला। एनसीपी प्रवक्ता क्लाइड क्रेस्टो ने कहा कि संसदीय कर्मचारियों की पोशाक पर 'कमल' चिन्ह छापकर, बीजेपी हमारे 'लोकतंत्र के मंदिर' को राजनीतिक क्षेत्र में बदलने की कोशिश कर रही है। बीजेपी व्यक्तिगत प्रचार के लिए संसद का दुरुपयोग कर रही है।
संसद कर्मचारियों के लिए नई पोशाक
पांच दिवसीय विशेष सत्र से पहले , केंद्र सरकार ने संसद कर्मचारियों के लिए 'भारतीय' टच वाली एक नई पोशाक लॉन्च की। नई पोशाक में नौकरशाहों के लिए मैजेंटा या गहरे गुलाबी रंग की नेहरू जैकेट शामिल है, जो पहले संसदीय कार्यवाही के दौरान बंदगला सूट पहनते थे। उनकी शर्ट भी बदल दी गई है। अब, वे कमल के फूल की आकृति वाली गहरे गुलाबी रंग की शर्ट पहनेंगे। जबकि कर्मचारी खाकी रंग की पैंट पहनेंगे। दोनों सदनों में मार्शलों की पोशाक में भी बदलाव किया गया है. वे मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। संसद भवन के सुरक्षाकर्मियों की पोशाक भी बदली जाएगी। सफारी सूट की जगह उन्हें सेना की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस दी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications