OPINION: बेरोजगार युवकों के लिए दिल्ली सरकार ने उठाया बड़ा कदम, मिलेंगे हर महीने 5-7 हजार रुपये
OPINION: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पुरजोर कोशिश कर रही है। विद्यार्थियों को मुफ्त और बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए योजनाएं चलाती हैं। इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने बेरोजगार युवकों के लिए बड़ा कदम उठाया है।
दिल्ली सरकार बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता दे रही है। दिल्ली सरकार की यह योजना उन युवकों के लिए है, जो दिल्ली में रहते हैं, लेकिन नौकरी नहीं कर रहे हैं। बेरोजगार युवकों के लिए केजरीवाल सरकार ने बड़ी योजना चलाई है।

दिल्ली सरकार के जॉब सीकर पोर्टल पर अप्लाई करना होगा
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के बेरोजगार युवाओं के लिए दिल्ली बेरोजगारी भत्ता जैसी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत दिल्ली के बेरोजगार युवकों को महीने में 5 हजार से साढ़े हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना होगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए दिल्ली सरकार के जॉब सीकर पोर्टल पर अप्लाई करना होगा।
ग्रेजुएशन वालों को 5000 रुपये प्रतिमाह पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को 7500 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा
दिल्ली बेरोजगारी भत्ता के लिए कोई भी ग्रेजुएट युवा अप्लाई कर सकता है, जिसकी उम्र 18 साल से ज्यादा हो। ग्रेजुएशन वालों को 5000 रुपये प्रतिमाह पोस्ट ग्रेजुएशन वालों को 7500 रुपये प्रतिमाह तक मिलेगा। जो युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए अप्लाई करे वो किसी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी न कर रहा हो। साथ ही उसका कोई बिजनेस भी नहीं होना चाहिए।
इन दस्तावेज की मदद से करें आवेदन
अगर आप दिल्ली बेरोजगारी भत्ता के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास सभी एजुकेशनल सर्टिफिकेट होने चाहिए। आपके पास 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन का मार्कशीट होनी चाहिए। इसके अलावा कोई पहचान पत्र, इनकम सर्टिफिकेट और आधार कार्ड भी जरूरी है।
यह भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया की तस्वीर देख भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, पूछा- क्या ऐसा अन्याय सही है?












Click it and Unblock the Notifications