मनीष सिसोदिया की तस्वीर देख भावुक हुए अरविंद केजरीवाल, पूछा- क्या ऐसा अन्याय सही है?
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए घर जाने की इजाजत मिल गई है। मनीष सिसोदिया जोकि कथित आबकारी नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद है, उन्हें आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी गई है। पुलिस के जवानों के साथ जेल की वैन में मनीष सिसोदिया मथुरा रोड़ स्थित अपने घर पहुंचे थे।
मनीष सिसोदिया की उनकी पत्नी के साथ जो तस्वीर सामने आई है उसपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि यह बेहद पीड़ादायी तस्वीर है। ऐसा व्यक्ति जिसने देश के गरीब बच्चों को एक उम्मीद दी, क्या उसके साथ ऐसा अन्याय सही है।

जून माह में मनीष सिसिदिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन अचानक से उन्हें अस्पताल भर्ती कराना पड़ा था, जिसकी वजह से वह उनसे मिल नहीं पाए थे। मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा बीमार हैं। बता दें कि मनीष सिसोदिया के पास कई मंत्रालय थे, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई के बाद फरवरी माह में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
जेल जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था,जिसके बाद आतिशी मार्लेना ने शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा संभाला। हाल ही में मनीष सिसोदिया ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। हालांकि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्पष्ट तौर पर कहा कि इस मामले का ट्रायल जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा मनीष सिसोदिया फिर से जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications