सिर्फ शिक्षा से ही भारत विकसित देश बन सकता है: आतिशी मार्लेना

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने कहा कि हम बहुत ही सामान्य लोग थे, हम किसी राजनीतिक बैकग्राउंड से नहीं थे। लेकिन हमे पता है कि शिक्षा देश में बहुत जरूरी है। इंदिरा गांधी के समय से गरीबी हटाओ की बात हो रही है, लेकिन आजतक गरीबी हटी नहीं है।

मैं जब स्कूल में पढ़ती थी तो कहा जाता था कि 2020 तक भारत विकसित देश होगा, लेकिन अभी भी ऐसा नहीं हो सका है। आज भी हमारे देश का यही हाल है, जो हम अपने समय में पढ़ते थे। जिन देशों को आज हम विकसित कहते हैं, ये सारे देश वो हैं जिन्होंने अपनी शिक्षा में निवेश किया है।

atishi marlena

इन्होंने अपने देश के हर बच्चे को फ्री में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा दी है। फिर वह अमीर परिवार से हो या गरीब परिवार से। यही वजह है कि वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

हमारे देश में सिर्फ 10 फीसदी प्रतिभा को हमने आगे आने का अवसर दिया है। लिहाजा जिन बच्चों को यह अवसर नहीं मिला, अगर उन्हें यह मिलता है तो देश अपने आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा और देश कई गुना आगे बढ़ेगा। विकसित देश शिक्षा के माध्यम से ही विकसित हैं।

भारत के लोग कितना प्रतिभाशाली हैं, बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं, बड़े अस्पतालों में डॉक्टर भारतीय हैं, वैज्ञानिक भारतीय हैं। हमारे देश के लोग अपने क्षेत्र में आगे बढ़ गए हैं लेकिन हमारा देश आगे नहीं बढ़ पाया है। ऐसे में अगर हम युवाओं को मौका दें तो वो अपने आप देश की समस्या को खत्म कर सकते हैं। गरीबी शिक्षा से ही हटेगी, सरकार इसे नहीं हटा सकती है।

दिल्ली की बात करूं तो हर एक किलोमीटर के दायरे में झुग्गी मिलेगी इन लोगों के पास पैसे नहीं हैं कि वह अपने बच्चों को बड़े स्कूलों में भेज सकें। जो गरीब बच्चे शिक्षा पा रहे हैं वह काफी अच्छा कर रहे हैं। इस साल 1700 बच्चों ने जेईई-नीट की परीक्षा को पास किया है, ये गरीब परिवार के बच्चे हैं। अच्छी शिक्षा की वजह से उन्हें अच्छा अवसर मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+