Delhi News: दिल्ली में 'एक सड़क-एक दिन' योजना प्रस्ताव पास, 1 सितंबर से होगा शुरू, जानें इसके बारे में सबकुछ
Delhi News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सड़कों की साफ-सफाई और मरम्मत एक अहम मुद्दा रहा था। अब दिल्ली की सड़कों के कायाकल्प के लिए 'एक दिन एक सड़क' योजना को मंजूरी दी गई है। दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इसके समेत कई और अहम प्रस्ताव पास किए गए हैं। इस बैठक में कुछ और प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें मीट दुकानों पर भी फैसला लिया गया है। साथ ही, पजल पार्किंग प्रस्ताव भी पास किया गया।
दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में शनिवार को नागरिकों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए हैं। दिल्ली में 'एक सड़क-एक दिन' योजना पर बड़ा फैसला लिया गया है। इसका क्रियान्वयन 1 सितंबर से शुरू होगा।

Delhi में 'एक सड़क-एक दिन' योजना क्या है
स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित 'एक सड़क-एक दिन' योजना पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। इसके तहत सड़क मरम्मत, फुटपाथों की सफाई और सुधार, साइनेज की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की बहाली, अवैध अतिक्रमण हटाना, पेड़ों की छंटाई और सौंदर्यीकरण जैसे कार्य शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi Bomb Threats: दिल्ली के 5 स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी, तुरंत खाली कराए गए, 36 घंटे में 10 केस
सत्या शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर 2025 से योजना का क्रियान्वयन शुरू किया जाएगा, ताकि 2 अक्टूबर को स्वच्छ भारत मिशन की वर्षगांठ तक काफी काम हो जाए। स्वच्छ भारत मिशन की वर्षगांठ तक दिल्ली की सड़कों पर परिवर्तन दिखने लगेगा। सत्या शर्मा ने कहा कि इससे दिल्ली की छवि सुधरेगी और नागरिकों को भी राहत मिलेगी।
कई और अहम प्रस्ताव भी पास किए गए
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति ने भारत दर्शन पार्क (पंजाबी बाग) में स्वचालित बहुस्तरीय पजल पार्किंग निर्माण के प्रस्ताव को पास किया है। इसके अलावा, गाजीपुर स्थित पशुवध गृह में इन्जेस्टा/गोबर सोखन संयंत्र स्थापित करने की मंजूरी भी दी गई है। मीट की दुकानों को लेकर अहम प्रस्ताव पास किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि स्कूलों और धार्मिक स्थलों से 100 मीटर की परिधि में कोई भी मीट की दुकान संचालित नहीं होने चाहिए।
यह भी पढ़ें: दिल्ली दौरे पर CM धामी, स्पीकर ओम बिड़ला और केन्द्रीय मंत्री पाटिल से भी की भेंट, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात
-
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: गुड फ्राइडे के बाद आज 4 अप्रैल को खुले हैं बैंक-स्कूल? बाजारों का क्या है हाल? -
Delhi RTO Reopening 2026: दिल्ली में फिर खुलेंगे 13 RTO, DL-13 नंबर प्लेट भी लौटेगी, क्या बदलेगा आपके लिए? -
Delhi Weather Now: देर शाम अचानक दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश, आंधी ने मचाया कहर, कल कैसा रहेगा मौसम? -
Soldierathon के चलते Delhi Metro ने बदला शेड्यूल, कितने बजे शुरू होगी मेट्रो सेवा, किन लाइनों पर होगा असर? -
Delhi Animal Shelter: ‘अब जानवरों पर NO अत्याचार’,दिल्ली में 13 जिलों में SPCA, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications