दिल्ली: द्वारका में गिरी घर की दीवार, 1 की मौत 2 घायल

नई दिल्ली, 21 मई: राजधानी दिल्ली के द्वाराका इलाके में शानिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में शनिवार को एक दीवार गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय एक लड़के सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। दरअसल मजदूर घर की नींव खोद रहे थे, तभी पड़ोस के घर की दीवार गिर पड़ी। जिसमें कुछ लोग दब गए।

One person died and two injured after an under construction house collapsed in Dwarka delhi

दमकल विभाग के अधिकारियों को अपराह्न करीब दो बजकर 18 मिनट पर द्वारका के सेक्टर-23 में बी-ब्लॉक के पोचनपुर में डीडीए फ्लैट में एक दीवार गिरने की सूचना मिली जिसके तुरंब बाद तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एक मकान की नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस की गाड़ी से दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक मृतक व्यक्ति की पहचान जगदीश (35) के रूप में हुई है जबकि हरबाई (30) और प्रमोद (10) इस हादसे में घायल हुए हैं।

इससे पहले दिल्ली के ही बवाना इलाके में एक हादसा हुआ था जिसमें दो बिल्डिंग ही पूरी तरह से गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल हादसे में मारे गए लोग चोर थे। वे बिल्डिंग से सरिया चुरा कर ले जाते थे। वहीं सरिया चुराते समय यह हादसा हुआ। जिसमें उनकी जान चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+