राजकुमार आनंद के AAP छोड़ने पर संजय सिंह बोले-...तो भाजपा को अपने मुंह पर कालिख पोत लेनी चाहिए
दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को कैबिनेट और आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही आनंद ने कहा भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में फंस गए हैं। आप नेता आनंद के इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए भाजपा पर भी जमकर हमला बोला।

बता दें दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत मिलने के बाद छह माह बाद तिहाड़ जेल से संजय सिंह रिहा हुए हैं। ये वो ही केस है जिसके लिए केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह पार्टी के विरोध प्रदर्शन का चेहरा बन गए हैं। उन्होंने राजकुमार आनंद के आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर जमकर फटकार लगाई।
इसके साथ ही राजकुमार आनंद के आप छोड़ने के बाद आप ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई के डर से आनंद ने पार्टी छोड़ी। इसके साथ ही सौरभ ने कहा हमें राजकुमार आनंद नहीं चाहिए, हमें अरविंद केजरीवाल चाहिए, हमें संजय सिंह चाहिए, हमें मनीष सिसोदिया और हमें सतेंद्र जैन चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications