Okhla Chunav Result 2025: क्या ओखला में त्रिकोणीय बना मुकाबला?, अमानतुल्लाह खान vs मनीष चौधरी कौन जीत रहा?
Okhla Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी शनिवार 08 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। ओखला विधानसभा सीट भी दिल्ली की सबसे हॉट सीट में शामिल है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी के दो बार के विधायक अमानतउल्लाह खान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। हालांकि, इस बार ओखला सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।
दरअसल, 05 फरवरी को दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोटिंग हुई है और कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। अगर ओखला सीट की बात करें तो यहां पर 54.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। ओखला सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें...

कैसे हो सकते हैं ओखला सीट के नतीजे
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में स्थित ओखला विधानसभा सीट का इतिहास एकदम अलग है। किसी पार्टी को नहीं, बल्कि उम्मीदवार को चुना जाता है। दरअसल, यह सीट मुस्लिम बहुल सीट है, जिसपर तकरीबन 50% से ज्यादा मुस्लिम वोटर्स हैं और यही वजह है कि मुस्लिम वोट बैंक को एकजुट करने की सभी दलों ने कोशिश की।
वैसे तो ओखला सीट पर मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच देखने को मिलता है, लेकिन इसबार एआईएमआईएम ने उम्मीदवार उतारकर मुकाबला दिलचस्प कर दिया। हालांकि, इस फाइट के चलते ओखला में वोट का बंटवारा हुआ है और इसका फायदा बीजेपी के उम्मीदवार मनीष चौधरी को मिलता दिख रहा है। लेकिन, इस सीट पर कौन जीतेगा यह तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा।
ओखला सीट पर उम्मीदवार
1- आप के अमानतउल्लाह खान
2- बीजेपी के मनीष चौधरी
3- कांग्रेस के अरिबा खान
4- एआईएमआईएम के शिफा उर रहमान
ओखला सीट पर विधायकों की लिस्ट
1993 परवेज हाशमी जनता दल
1998 परवेज हाशमी कांग्रेस
2023 से 2008 परवेज हाशमी कांग्रेस
2009 आसिफ मोहम्मद खान राष्ट्रीय जनता दल
2013 आसिफ मोहम्मद खान कांग्रेस
2015 अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी
2020 अमानतुल्लाह खान आम आदमी पार्टी












Click it and Unblock the Notifications